
साले की शादी के लिए छुट्टी नहीं मिली तो ट्रेन से कटा, आंखों से बहते रहे आंसू और 10 मिनट बाद हुई मौत
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर में रेलवे कर्मचारी की खुदकुशी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. शरीर का आधा हिस्सा कटकर अलग हो जाने के बाद भी घायल अपने साथी कर्मचारियों से बातचीत करता रहा. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक रेलवे कर्मचारी ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. हैरानी की बात यह रही कि शरीर कर आधा हिस्सा कटने के कुछ देर बाद भी कर्मचारी बिल्कुल विचलित नहीं हुआ और पटरी पर चुपचाप लेटा रहा. उसकी आंखों से झरझर आंसू बहते रहे और 10 मिनट बाद उसकी आंखें धीरे-धीरे बंद होती चली गईं. इस दौरान आसपास खड़े लोग गंभीर रूप से जख्मी का वीडियो रिकॉर्ड करते रहे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











