
साली से शादी की जिद पर अड़ा दामाद, कट्टा दिखाकर दी धमकी, इनकार करने पर अश्लील Photo किया वायरल
AajTak
Bihar News: चार बच्चों का पिता अपनी साली से शादी करने के लिए जिद पर अड़ा हुआ है. वह सोशल मीडिया पर साली के साथ अपने अश्लील फोटो भी वायरल कर चुका है. साथ ही कट्टा लेकर ससुरालवालों को धमका रहा है.
सोशल मीडिया के जमाने में रिश्तों के बीच तल्खी के साथ एक और चीज बढ़ गई है, वो है- निजी पलों के दौरान ली जाने वाली तस्वीरों और वीडियोज के वायरल होने डर. बिहार के गया जिले से एक ऐसी ही खबर सामने आई है. जहां एक दामाद ने सोशल मीडिया पर साली की अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी ही नहीं दी, बल्कि वायरल भी कर दीं. दामाद की मांग है कि उसका साली के साथ इश्क चल रहा है और वह उसी के साथ शादी करेगा. हालांकि, दामाद पहले से चार बच्चों का पिता है. इतना ही नहीं, ससुरालवालों को दामाद देसी कट्टे को दिखाकर धमकी भी दे रहा है.
घटना गया जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र की है. जहां दामाद की हरकतों से ससुराल वाले परेशान हैं. दामाद सोशल मीडिया पर डॉन बना फिर रहा है और बंदूक के साथ अश्लील तस्वीरें डालकर ससुराल को धमका रहा है. ससुरालवालों ने अब थक हारकर मामले में पुलिस के बड़े अधिकारियों से गुहार लगाई है. उसके बाद पुलिस ने उक्त दामाद की खोजबीन शुरू कर दी है.
4 बच्चों का बाप
दरअसल, मगध मेडिकल थाना इलाके स्थित सोहन बीघा के रहने वाले रवि कुमार की शादी बांकेबाजार थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी. शादी के बाद पति-पत्नी का वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक चल रहा था. 4 बच्चे भी हुए. इसी बीच, अचानक दामाद का दिमाग घूमा और वह अपनी पत्नी को छोड़ साली के इश्क में डूब गया.
निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डाला
इश्क ऐसा हुआ कि दामाद ने साली की कई अश्लील तस्वीरें रिकॉर्ड कर लीं. एक वायरल तस्वीर में दामाद जबरदस्ती साली के साथ गले मिल रहा है और वहीं ऐसी कई तस्वीरें फेसबुक पर डाल चुका है. दामाद ने कई और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डाल दिया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










