
'सात फ्री की रेवड़ी देता हूं, मोदी जी मुझसे बहुत गुस्सा हैं', PM के भाषण से पहले ग्वालियर में गरजे केजरीवाल
AajTak
ग्वालियर में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 7 फ्री की रेवड़ियां बांटता हूं तो पीएम मोदी बहुत गुस्सा हैं. दरअसल पीएम मोदी भी शनिवार को मध्यप्रदेश पहुंचे हैं. यहां वह शहडोल में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं.
मध्यप्रदेश के शहडोल में जहां पीएम मोदी एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हुए हैं तो वहीं, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भी ग्वालियर पहुंच गए. उन्होंने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से चुनावी कैंपेन का शंखनाद किया. इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, बीजेपी ने हर जगह भ्रष्टाचार का माहौल कर रखा है.
इस दौरान सीएम ने मध्य प्रदेश में अपनी योजनाओं की जानकारी दी और बीजेपी पर तंज भी कसा. उन्होंने फ्री की रेवड़ियों के मुद्दे को उछालते हुए कहा कि 'मैं दिल्ली में सात तरह की फ्री रेवड़ियां देता हूं तो मोदी जी बहुत गुस्सा हैं.'

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









