
साढ़े 11 लाख में DDA फ्लैट, 'पहले आओ... पहले पाओ', जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई
AajTak
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने तीन हाउसिंग स्कीम्स को रक्षाबंधन के अवसर पर 19 अगस्त को लॉन्च करने का ऐलान किया है. कम आय वाले लोगों को सिर्फ 11.50 लाख रुपये में घर मिलेगा. तीनों स्कीम्स में 15,000 फ्लैट्स ऑफर किए जाएंगे.
दिल्ली-एनसीआर के लोग रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहनों को तोहफे में घर गिफ्ट कर सकते हैं. साथ ही अपना घर खरीदने का भी सपना साकार कर सकते हैं. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने तीन हाउसिंग स्कीम्स को रक्षाबंधन के अवसर पर 19 अगस्त को लॉन्च करने का ऐलान किया है. कम आय वाले लोगों को सिर्फ 11.50 लाख रुपये में घर मिलेगा. तीनों स्कीम्स में 15,000 फ्लैट्स ऑफर किए जाएंगे.
बता दें, दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने पिछले हफ्ते ही इन तीनों हाउसिंग स्कीम को मंजूरी दी थी. इनमें से पहली दो हाउसिंग स्कीम में फ्लैट्स का आवंटन 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर होगा, जबकि एक योजना के लिए ई-ऑक्शन होगा.
सबसे सस्ता 11.50 लाख रुपये में फ्लैट
दिल्ली विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, पहली योजना डीडीए सस्ता घर हाउसिंग स्कीम है. इसमें एलआईजी और EWS सेगमेंट के लिए फ्लैट्स होंगे. इस किफायती हाउसिंग स्कीम में फ्लैट्स की कीमत 11.50 लाख रुपये से शुरू होगी. ये फ्लैट दिल्ली के रामगढ़ कॉलोनी, सिरसपुर, रोहिणी, लोकनायक पुरम और नरेला में होंगे.
वहीं, डीडीए की दूसरी हाउसिंग स्कीम मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए है. इसमें एचआईजी, एमआईजी, एलआईजी और EWS के फ्लैट्स मनचाही लोकेशन पर बुक करा सकेंगे. ये घर जसोला, लोकनायकपुरम और नरेला में होंगे. इन फ्लैट्स की कीमत 29 लाख रुपये से शुरू होगी.
तीसरी प्रीमियम हाउसिंग स्कीम है. इसमें अलॉटमेंट ई-ऑक्शन के बेस पर होगा. इसमें आवेदन करने के लिए बोली लगानी होगी. इस सेगमेंट में भी एमआईजी, एचआईजी और उच्च श्रेणी के फ्लैट्स होंगे. ये घर द्वारका के अलग-अलग सेक्टर 14, 16बी और 19बी में स्थित होंगे. इन फ्लैट्स का रिजर्व प्राइस एक करोड़ 28 लाख रुपये से शुरू होगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










