
साड़ी बांटकर BJP नेता ने स्मृति ईरानी के लिए मांगा वोट! कांग्रेस ने निशाना साधा तो कही ये बात
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बीजेपी नेता दिवाली पर साड़ी बांट रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि यह अमेठी संसदीय क्षेत्र का वीडियो है, जहां बीजेपी नेता साड़ी बांटकर स्मृति ईरानी के लिए वोट मांग रहे हैं.
दिवाली के मौके पर साड़ी बांटकर अमेठी के एक नेता ने स्मृति ईरानी के लिए वोट की मांग की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद अब बीजेपी नेता ने सफाई दी है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कांग्रेस ने भी बीजेपी नेता और स्मृति ईरानी दोनों पर निशाना साधा है.
दरअसल, दीपावली के त्योहार पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी की महिलाओं के लिए उपहार में साड़ियां भेजी थीं. जब बीजेपी नेता इन साड़ियों को महिलाओं के बीच बांट रहे थे तभी उन्होंने गिफ्ट के बदले महिलाओं से कमल के फूल पर मतदान देने की बात कही. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
पूरा मामला जगदीशपुर विधानसभा के साथिन इलाके का है. स्मृति ईरानी ने गांव की महिलाओं के लिए जो साड़ी भेजी थीं, उन्हें भाजपा विधायक सुरेश पासी और पूर्व जिलाध्यक्ष के निर्देशन में महिलाओ को बांटा जा रहा था. इस दौरान ही पूर्व जिलाध्यक्ष ने महिलाओं से साड़ी के बदले कमल के फूल पर वोट देने के लिए अपील की.
UP कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया Video
यूपी कांग्रेस ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- ये जनाब कह रहे हैं कि कोई कुछ दे तो बदले में हमें भी कुछ देना चाहिए. ये नैतिकता का पाठ पढ़ाते-पढ़ाते दीपावली के उपहार के बदले स्मृति ईरानी के लिए वोट देने के बात कर रहे हैं. यूपी कांग्रेस ने स्मृति ईरानी के लिए लिखा कि आप चाहे जितनी खरीद-फरोख्त कर लीजिए, अमेठी इस बार आपको विदा करने का पक्का मन बना चुकी है.
कांग्रेस का काम हिंदुत्व का मजाक बनाना: BJP

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












