
साड़ी पर सबूत, अश्लील वीडियो और नौकरानी का शोषण... वो पूरा केस जिसमें प्रज्वल रेवन्ना को मिलेगी सजा
AajTak
हासन के पूर्व सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार के मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराया है. कोर्ट कल सजा का ऐलान करेगी. इस मामले में पीड़िता की साड़ी और वीडियो रेवन्ना के खिलाफ पुख्ता सबूत साबित हुए.
Prajjwal Revanna Sex Videos & Rape Case Verdict: पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा का पोता, पूर्व मुख्यमंत्री का बेटा और खुद सांसद रह चुका प्रज्वल रेवन्ना अब बलात्कारी करार दिया गया है. एक नौकरानी के साहस, उसकी साड़ी समेत तमाम सबूतों ने 14 महीने की जद्दोजेहद के बाद आखिरकार अदालत ने अपना फैसला सुनाया और नौकरानी ही नहीं बल्कि कई महिलाओं को इंसाफ दिला दिया. यह सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि उन सैंकडो पीड़िताओं की उम्मीद है, जो आज भी इंसाफ के इंतज़ार में बैठी हैं. आरोप, सबूत, वीडियो, DNA, अदालत का फैसला और अब सजा... ये है प्रज्वल रेवन्ना के अंजाम तक पहुंचने की पूरी दास्तान.
प्रज्वल रेवन्ना रेप का दोषी करारकर्नाटक के पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु की विशेष अदालत ने बलात्कार के एक मामले में दोषी करार दिया है. यह फैसला 1 अगस्त 2025 को सुनाया गया. कोर्ट कल यानी 2 अगस्त को सजा की अवधि का ऐलान करेगी. फैसला सुनते ही प्रज्वल कोर्ट में भावुक हो गया और अदालत में रोने लगा.
महज 14 महीने में आया फैसला इस केस की जांच और सुनवाई बेहद तेज़ रही. एफआईआर दर्ज होने के सिर्फ 14 महीने बाद ही अदालत ने फैसला सुना दिया. यह केस हासन में रहने वाली एक पूर्व घरेलू सहायिका की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसने आरोप लगाया था कि उसके साथ दो बार बलात्कार किया गया.
जब नौकरानी ने दर्ज कराई शिकायत प्रज्वल के खिलाफ पहला मामला 28 अप्रैल 2024 को दर्ज हुआ. शिकायतकर्ता उनकी 47 साल की पूर्व नौकरानी थी. उसने बताया कि एक नहीं, बल्कि दो बार प्रज्वल ने उसके साथ ज़बरदस्ती की. यही नहीं, उसने हिम्मत करके घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था.
कोर्ट में पेश हुआ पुख्ता सबूत – साड़ी इस केस की सबसे अहम कड़ी वो साड़ी थी, जो पीड़िता ने घटना के वक्त पहनी थी. जांच में उस साड़ी पर स्पर्म के दाग मिले, जो फॉरेंसिक रूप से जांच में साबित भी हो गया. अदालत में नौकरानी की वो साड़ी निर्णायक सबूत के तौर पर पेश की गई और यही इस मामले में सबसे मजबूत कड़ी बनी.
बलात्कार के वीडियो भी थे मौजूद पीड़िता ने न सिर्फ साड़ी को संभाल कर रखा था, बल्कि घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था. कोर्ट में यह वीडियो क्लिप भी बतौर सबूत पेश किया गया, जिससे यह साफ हुआ कि आरोपी ने न सिर्फ गलत किया, बल्कि उसे रिकॉर्ड भी किया.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











