
'साजिश हो सकती है, टाइमिंग अजीब है...' पूर्व रेल मंत्री ने की ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच की मांग
AajTak
पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा है कि ओडिशा में हुआ हादसा बेहद गंभीर है. उन्होंने कहा कि ये साजिश हो सकती है, टाइमिंग अजीब है. इस घटना की गंभीरता से जांच होनी चाहिए. इससे पहले बंगाल में एक रेल हादसे के बाद दस साल तक ट्रेन बंद रही थी. जांच टीम ने इसे बड़ी त्रासदी बताया था.
ओडिशा ट्रेन हादसे पर पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा है कि इस घटना में साजिश हो सकती है. इस पूरी घटना की गंभीरता से जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि घटना की टाइमिंग अजीब है. पूर्व रेल मंत्री ने कहा कि हादसे की उच्च स्तरीय जांच हो और इस मामले का एनालिसिस करना चाहिए. यह एक भयानक हादसा है.
पूर्व रेल मंत्री त्रिवेदी ने कहा कि मैं जो दृश्य देख रहा हूं, ऐसा लग रहा है कि मानो भूकंप के बाद का मंजर हो. हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि जापान की तरह एक भी मौत न हो. नई टेक्नोलॉजी आ रही है, जिसे रेलवे सिस्टम में शामिल किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में साल 2010 में एक बड़ा रेल हादसा हो गया था. इस हादसे के बाद दस साल तक वहां ट्रेनें नहीं चलीं. घटना में गीतांजलि एक्सप्रेस पर एक मालगाड़ी चढ़ गई थी, जिसमें लगभग 150-180 लोगों की मौत हो गई थी. 2010 के एक जांच आयोग ने इस घटना को बड़ी त्रासदी के रूप में दर्ज किया था. 2010 के जांच आयोग ने कहा था कि घटना बड़ी त्रासदी है.
हादसे में अब तक 280 लोगों की हो चुकी है मौत
ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन एक्सीडेंट में अब तक 280 लोगों की मौत हो चुकी है. आर्मी, एयरफोर्स सहित कई टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं. ट्रेन के डिब्बों में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है. ट्रेन के डिब्बों में खाने-पीने की चीजें, पानी की बोतलें, चप्पल-जूते आदि बिखरें हुए हैं. बचाव अभियान में सेना भी शामिल हो गई है. मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







