
सागर धनखड़ हत्याकांड: तिहाड़ में बंद सुशील कुमार की जेल प्रशासन से मांग- TV दे दीजिए, मन नहीं लग रहा
AajTak
सागर धनखड़ मर्डर केस (Sagar Dhankar Murder Case) में तिहाड़ जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार (Sushil Kumar) ने जेल प्रशासन को चिट्ठी लिखकर TV की मांग की है. उन्होंने कहा कि जेल में मन नहीं लग रहा है, TV मिल जाए तो ठीक रहेगा.
सागर धनखड़ मर्डर केस (Sagar Dhankar Murder Case) में तिहाड़ जेल में बंद पहलवान सुशील कुमार (Sushil Kumar) ने अब जेल प्रशासन को चिट्ठी लिखकर TV की मांग की है. उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि जेल में उनका मन नहीं लग रहा है. अगर TV मिल जाएगा तो मन भी लग जाएगा. सागर धनखड़ हत्याकांड में आरोपी सुशील कुमार ने तिहाड़ जेल प्रशासन (Tihar Jail) को लेटर लिखकर टीवी की मांग की है. उन्होंने लिखा, 'जेल में मन नहीं लग रहा है. अगर टीवी मिल जाए तो मन भी लगेगा और देश-दुनिया में होने वाली कुश्ती की अपडेट भी मिल जाएगी.'More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












