
साउथ कोरिया में राष्ट्रपति यून के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव फेल, सांसदों ने किया मतदान का बहिष्कार
AajTak
दक्षिण कोरियाई संसद में राष्ट्रपति यून के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव विफल हो गया है, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है.
दक्षिण कोरियाई संसद में राष्ट्रपति यून के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव विफल हो गया है, क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है. दक्षिण कोरिया में शनिवार का दिन काफी नाटकीय और राजनीतिक रूप से उथल-पुथल भरा रहा. मार्शल लॉ की घोषणा के बाद राष्ट्रपति यून सुक योल पर महाभियोग चलाने के प्रस्ताव के लिए विपक्षी सांसदों को कुछ वोटों की कमी खली.
सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी (PPP) के सांसदों ने पार्टी के तीन सांसदों को छोड़कर मतदान का बहिष्कार किया. लिहाजा विधेयक को पारित करने के लिए जरूरी 200 सदस्यों (सदन के दो तिहाई) से कम मत मिले. इसका मतलब है कि राष्ट्रपति यून अभी पद पर बने रहेंगे, लेकिन राजनीतिक रूप से अनिश्चित स्थिति में रहेंगे, क्योंकि सियोल में हजारों लोग उनके इस्तीफे की मांग करने के लिए एकत्र हैं.
विपक्षी नेता ली जे-म्यांग ने कहा कि उनका मानना है कि वे निश्चित रूप से यूम सुक योल पर महाभियोग चलाएंगे. ली जे-म्यांग ने राष्ट्रपति यून को कोरिया के लिए सबसे बड़ा खतरा भी बताया.
अब महाभियोग प्रस्ताव विफल हो गया है, तो दोनों पार्टियों के लिए अगला कदम क्या होगा? ये बड़ा सवाल है. हालांकि मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने कहा कि वह अगले शनिवार से साप्ताहिक महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान करेगी. पार्टी को इस बात की भी उम्मीद है कि इस बीच प्रदर्शनकारियों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे सत्तारूढ़ पीपुल पावर पार्टी पर दबाव बढ़ेगा. साथ ही कहा कि उन्हें सदन में बहुमत साबित करने के लिए केवल आठ सांसदों की जरूरत है.
एजेंसी के मुताबिक पीपीपी की योजना अभी तक क्लियर नहीं है, लेकिन वह मार्शल लॉ के मुद्दे को छोड़ना चाहती है. महाभियोग मतदान से कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति यून ने पीछे हटने की पेशकश की, ताकि उनकी पार्टी देश को चला सके, लेकिन इससे विपक्ष को संतुष्टि नहीं मिली.
बीबीसी के मुताबिक देश के सबसे बड़े रूढ़िवादी अखबारों ने राष्ट्रपति से विपक्ष के साथ गठबंधन सरकार बनाने या उनके पांच साल के कार्यकाल को छोटा करने के लिए संवैधानिक सुधार की पेशकश करने का आग्रह किया. हाल ही में दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लगाया गया था. राष्ट्रपति यून सुक-योल ने मार्शल लॉ लगाने की अपनी कोशिश के लिए सार्वजनकि रूप से माफी भी मांगी थी. उन्होंने राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित अपने भाषण में झुक कर अपनी गलती स्वीकार की थी.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











