
साइलेंट प्रोटेस्ट, साधु-संतों और नेताओं की ओर से विरोध... आखिर हथिनी महादेवी को लेकर क्यों छिड़ा संग्राम?
AajTak
नांदणी स्थित जैन मठ में 34 वर्षों से रह रही महादेवी हथिनी को हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार हाल ही में गुजरात स्थित वन्यजीव पुनर्वास केंद्र वंतारा में भेजा गया है. इस निर्णय से कोल्हापुर के नागरिकों में गहरी नाराजगी है.
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हथिनी महादेवी (इसे माधुरी के नाम से भी जाना जाता है) को गुजरात के जामनगर स्थित वाइल्ड लाइफ रिहैबिलिटेशन सेंटर (वन्यजीव पुनर्वास केंद्र) 'वंतारा' से वापस लाने की मांग को लेकर 45 किलोमीटर लंबी मौन पदयात्रा निकाली गई. इस पदयात्रा में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए. बता दें कि वंतारा, उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के दिमाग की उपज है और इसे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और रिलायंस फाउंडेशन फंड करते हैं.
स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के अध्यक्ष और हातकणंगले के पूर्व सांसद राजू शेट्टी के नेतृत्व में सुबह 5 बजे नांदणी मठ से शुरू हुई इस पदयात्रा में महिलाएं, युवक, जैन समुदाय के लोग, धार्मिक संत और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए. प्रदर्शनकारी 'माधुरी लौटाओ' और 'जियो बॉयकॉट' लिखी टोपियां पहने हुए थे. लोगों ने हाथी की मूर्तियां और बैनर लेकर महादेवी हथिनी में अपनी आस्था प्रकट की. पदयात्रा शाम 5.45 बजे कोल्हापुर जिला कलेक्ट्रेट पर समाप्त हुई.
नांदणी मठ में 34 वर्षों से रह रही थी महादेवी हथिनी
नांदणी स्थित जैन मठ में 34 वर्षों से रह रही महादेवी हथिनी को हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार हाल ही में गुजरात स्थित वन्यजीव पुनर्वास केंद्र वंतारा में भेजा गया है. इस निर्णय से कोल्हापुर के नागरिकों में गहरी नाराजगी है. बीते एक सप्ताह से लगातार विरोध प्रदर्शन और बैठकें की जा रही थीं और रविवार की पदयात्रा इसी आंदोलन की कड़ी थी. सांगली-कोल्हापुर रोड, शिरोली फाटा, तावड़े होटल, तारारानी चौक, दाभोलकर कॉर्नर, स्टेशन रोड होते हुए पदयात्रा कलेक्टर कार्यालय पहुंची.
यह भी पढ़ें: TV कवर में छिपाए थे हाथी दांत, कीमत 3 करोड़ थी... आरोपी जैसे ही बस से उतरे तो SOT ने धर दबोचा
इस बीच कई स्थानों पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया. पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्गों से ट्रैफिक डायवर्ट किए जाने के बावजूद शिरोली फाटा, रुईकर कॉलोनी चौक और अन्य क्षेत्रों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. राजू शेट्टी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शिंदे और निवासी जिला कलेक्टर संजय तेली को हथिनी महादेवी को वंतारा से वापस लाने की मांग वाला ज्ञापन सौंपा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










