
'साइबर स्लेवरी' सिडिंकेट के पाक-चीन कनेक्शन का खुलासा, गुजरात पुलिस ने 3 मानव तस्करों को पकड़ा
AajTak
विदेश में नौकरी का झांसा देकर लोगों को म्यांमार, वियतनाम, दुबई और मलेशिया में बंधक बनाकर साइबर क्राइम करवाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है. गुजरात पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पाकिस्तान के एजेंटों और चीनी साइबर माफिया से गठजोड़ करके 41 भारतीयों को विदेश भेजा गया था.
गुजरात के गांधीनगर में साइबर क्राइम यूनिट ने एक बड़े मानव तस्करी और साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तानी हैंडलरों और चाइनीज़ गैंग्स के साथ मिलकर भारतीय नागरिकों को म्यांमार, वियतनाम, दुबई और मलेशिया भेजते थे. वहां उनको बंधक बनाकर उनसे साइबर क्राइम करवा जाता था.
एसपी राजदीप सिंह झाला के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में जूनागढ़ की सोनल फडदू, संजय फडदू और आनंद जिले का शैलेश डाभी शामिल हैं. यह गैंग अपने एजेंटों के साथ मिलकर गुजरात के लोगों को विदेशी कंपनियों में ऊंचे पगार का मौका बताकर विदेश भेजता था. जॉब की प्रोफाइल डाटा एंट्री बताई जाती थी. टिकट भी इन्हीं के नेटवर्क के जरिए बुक की जाती थी.
पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों आरोपियों ने पाकिस्तान के एजेंट मियाज अली और तनवीर के साथ मिलकर अब तक कुल 41 भारतीय नागरिकों को अलग-अलग देशों में भेजा है. इसमें म्यांमार में 5, दुबई में 15, वियतनाम में 15 और मलेशिया में 6 लोग शामिल थे. जैसे ही कोई भारतीय नागरिक इन देशों के एयरपोर्ट पर पहुंचता, चाइनीज़ गैंग के एजेंट उनको अपने कब्जे में कर लेते.
ये एजेंट उनके पासपोर्ट, मोबाइल और सभी डॉक्यूमेंट जब्त कर लेते थे. उन्हें पूरी तरह बंधक बना लेते थे. इसके बाद इन नागरिकों को अवैध तरीके से मोई नदी के रास्ते बॉर्डर क्रॉस करवाकर म्यांमार ले जाया जाता था. वहां म्यावाड़ी टाउनशिप में स्थित कुख्यात केके पार्क और दूसरे गैरकानूनी चाइनीज़ हब में इन लोगों को साइबर गुलामी में धकेला जाता था.
यहां उनसे फिशिंग, क्रिप्टो स्कैम, पोंजी स्कीम, डेटिंग एप फ्रॉड जैसे साइबर अपराध जबरदस्ती करवाए जाते थे. कोई विरोध करे तो उसे बुरी तरह पीटा जाता था, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न दिया जाता था. उनको कई महीनों तक गैरकानूनी हिरासत में रखा जाता था. तीनों गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित साइबर सिंडिकेट और चीनी साइबर माफियाओं के साथ मिलकर रैकेट चला रहे थे.
इनका एकमात्र मकसद आर्थिक लाभ कमाना था. इसके लिए भले ही भारतीय लोगों की जिंदगी को नरक में क्यों न बदलना पड़े. पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क अंतरराज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ है. गांधीनगर के साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने विदेश जाने के इच्छुक लोगों को आगाह किया है कि किसी भी एजेंट के भरोसे विदेश जाने से पहले पूरी जानकारी हासिल करें.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








