
साइकिल से दफ्तर पहुंचे तेज प्रताप, बोले- मुलायम सिंह यादव मेरे सपने में आए, मुझे गले लगाया
AajTak
बिहार सरकार में मंत्री और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप सिंह बुधवार को साइकिल से दफ्तर पहुंचे. इतना हीं नहीं उन्होंने बताया कि नेताजी मुलायम सिंह यादव मेरे सपने में आए. उन्होंने मेरे साथ साइकिल भी चलाई
बिहार सरकार में मंत्री और लालू यादव के बेटे तेज प्रताप सिंह बुधवार को साइकिल से दफ्तर पहुंचे. इतना हीं नहीं उन्होंने बताया, ''नेताजी मुलायम सिंह यादव मेरे सपने में आए. उन्होंने मेरे साथ साइकिल भी चलाई.''
तेज प्रताप नीतीश के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हैं. वे बुधवार को अचानक साइकिल से दफ्तर पहुंच गए. इस दौरान जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर ठीक रहेगा. फिटनेस सही रहेगी.
सुबह 9 बजे सपने में आए मुलायम- तेज प्रताप तेज प्रताप ने दावा किया कि सुबह 9 बजे जब वे सो रहे थे, तब उन्हें नेताजी मुलायम सिंह सपने में दिखे. इस दौरान मुलायम सिंह ने उनसे बहुत सी बातें कीं. उन्हें गले लगाया. इतना ही नहीं मुलायम सिंह ने उनके साथ साइकिल भी चलाई. इससे उन्हें साइकिल से दफ्तर आने की प्रेरणा मिली.
आज दिनांक 22.2.2023 को सुबह मैंने स्वप्न मे स्वर्गीय मुलायम सिंह जी को देखा। उन्होंने मुझे गले लगा कर स्नेहिल आशीर्वाद दिया.. मेरी कोशिश रहेगी कि मैं उनके दिखाए रास्ते पर आजीवन चलूं...आज मैं अपने मंत्रालय अरण्य भवन साइकिल से जा रहा हूँ। pic.twitter.com/dhwbIGQU6O

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










