
'साइकिल का पैसा मिला? जनता बोली- नहीं...', वीडियो पर घिरे झारखंड CM हेमंत सोरेन
AajTak
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गोड्डा के पथरगामा में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. यहां उन्होंने मंच से बच्चों और कार्यक्रम में आए लाभुकों से संवाद किया. इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसको लेकर बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है.
झारखेंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गोड्डा में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह क्षेत्र की बच्चियों से अपनी सरकार की योजना का लाभ मिलने को लेकर सवाल पूछते हैं. इस पर बच्चियों द्वारा लाभ न मिलने की जानकारी सीएम को दी जाती है. अब इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने भी सीएम सोरेन पर निशाना साधा है.
बीजेपी ने हेमंत सोरेन का ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. इसके साथ लिखा है, "झूठी सरकार के खोखले वादों की खुली पोल. झारखंड की बेटियों ने हेमंत सोरेन के सामने ही उनके झूठे वादे की खोली पोल."
दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गोड्डा के पथरगामा में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. यहां उन्होंने मंच से बच्चों और कार्यक्रम में आए लाभुकों से संवाद किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चियों से पूछा कि योजना के तहत साइकिल का पैसा आपको मिला कि नहीं? इस पर बच्चियों ने नहीं कहकर जवाब दिया. इस पर सीएम ने मंच पर पीछे खड़े अधिकारी से साइकिल का पैसा नहीं मिलने का कारण पूछा तो उन्हें बताया गया कि पैसा बच्चियों के खाते में भेजा जा रहा है.
इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक फिर बच्चियों से पूछा कि उन्हें सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिल रहा है कि नहीं? इस पर बच्चियों ने फिर नहीं कहकर जवाब दिया. फिर सीएम ने अधिकारी से पूछा और बच्चियों से कहा कि जिन जिनको इस योजना का लाभ मिल गया है ठीक. आगे इस योजना के तहत लाभ देने का नियम नहीं बनाया गया है.
बता दें, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है. इसके अंतर्गत राज्य की योग्य किशोरियों के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विवाह उन्मूलन, स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










