
सांसद प्रिंस पासवान के खिलाफ थाने पहुंची महिला, चिराग ने उसे बताया था 'ब्लैकमेलर'
AajTak
राजधानी दिल्ली में एक युवती द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. युवती ने लोक जनशक्ति पार्टी के एक सांसद पर रेप का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में जारी सियासी उठापटक के बीच एक अन्य मामला सामने आया है, जिसमें पार्टी के सांसद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक युवती ने शिकायत दी है कि लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस पासवान ने उसके साथ रेप किया है. pic.twitter.com/t4nAgR7zla इस आरोप के बाद सियासत तेज हो गई. चिराग पासवान ने मंगलवार को जो चिट्ठी जारी की थी उसमें उन्होंने इसका जिक्र किया था कि प्रिंस को ब्लैकमेल किया जा रहा है. पुलिस में दर्ज शिकायत में युवती का कहना है कि एलजेपी सांसद ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया, जिसके बाद उसके साथ रेप किया गया.
'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









