
सहारनपुर में कोरोना का कहर, देवबंद के दो गांवों में 15 दिन के अंदर 38 लोगों की मौत
AajTak
सहारनपुर के देवबंद के दो गांवों में बीते 15 दिन के अंदर 38 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में कोरोना जैसे लक्षण थे. लोगों में डर और दहशत का माहौल है.
उत्तर प्रदेश के गांवों में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. सहारनपुर के देवबंद के दो गांवों में बीते 15 दिन के अंदर 38 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में कोरोना जैसे लक्षण थे. लोगों में डर और दहशत का माहौल है. ग्रामीण कह रहे हैं कि स्वास्थ्य विभाग गांव में कुछ नहीं कर रहा है. देखिए ग्राउंड रिपोर्ट. सहारनपुर जिले के देवबंद से 8 किलोमीटर दूर अंबेहटा शेखा गांव में पिछले 15 दिनों में 20 लोगों की मौत हो गई है. गांव में इस बात को लेकर के दहशत का माहौल है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंच रही है. गांव के प्रधान नदीम त्यागी का कहना है कि गांव की स्थिति बहुत खराब है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










