
सस्ते Android फोन्स पर भी मिलेगा सबसे महंगे iPhone का फीचर, सामने आया वीडियो, जानिए डिटेल्स
AajTak
Dynamic Island: स्मार्टफोन मार्केट में किसी नए फीचर के आते ही दूसरे ब्रांड्स उसे एडॉप्ट कर लेते हैं. मार्केट में कंपटीशन को देखते हुए कंपनियां ऐसा करने में बिलकुल भी हिचकिचाती नहीं हैं. ऐपल ने लेटेस्ट आईफोन सीरीज में Dynamic Island फीचर दिया है. एक शख्स ने इस फीचर को Xiaomi के फोन पर यूज करके दिखाया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Apple ने नई iPhone सीरीज लॉन्च कर दी है. इस सीरीज में चार मॉडल्स- iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च हुए हैं. iPhone 14 सीरीज की बात करें तो इसमें बहुत कुछ नया नहीं मिलेगा. कंपनी ने इसमें मामूली अपडेट्स किए हैं.
वहीं Pro वेरिएंट्स में एक नया फीचर ऐसा ही जिसकी चर्चा काफी ज्यादा हो रही है. यह फीचर iPhone के डिजाइन में हुए बदलाव से जुड़ा हुआ है. हम बात कर रहे हैं Dynamic Island फीचर की.
इस फीचर की मदद से यूजर्स पंच होल कटआउट को कस्टमाइज कर सकते हैं. ऐपल की मानें तो यह फीचर स्मार्टफोन इंस्ट्रैक्शन का नया तरीका है. इस पर यूजर्स को नोटिफिकेशन्स और दूसरे जरूरी अलर्ट्स मिलते हैं.
Dynamic Island फीचर की मदद से कंपनी ने फ्रंट कैमरा के Pill शेप्ड नॉच एरिया को रिडिजाइन किया गया है. इसकी वजह से फ्रंट कैमरा कम डिस्प्ले एरिया इस्तेमाल करता है और फोन यूज करने में डिस्ट्रैक्शन भी कम होता है.
कई ऐसे फीचर हैं जो iPhone पर आने के कुछ दिनों बाद Android पर मिलने लगते हैं. ऐसा ही नहीं है कि Apple एंड्रॉयड के फीचर्स कॉपी नहीं करता है. दोनों ही तरह से फीचर्स को कॉपी किया जाता है. हमें लगता है कि डायनैमिक आईलैंड वैसा ही एक फीचर है, जो एंड्रॉयड कंपनियां जल्द ही अपने फोन में दे सकती हैं.
Mi थीम डेवलपर्स ने शाओमी के एक फोन पर डायनैमिक आईलैंड फीचर को यूज करके दिखाया है. इस फीचर का वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस थीम का नाम Grumpy UI है और ये फिलहाल स्टैंडर्ड चीनी भाषा में ही उपलब्ध है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










