सस्ता हुआ Pixel 9 Pro, अब इतनी रह गई है कीमत, मिलते हैं पावरफुल फीचर
AajTak
Google Pixel 9 Pro का प्राइस कट हो गया है. ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India पर इस हैंडसेट को 21 हजार रुपये कम करके लिस्टेड किया है. इसमें पावरफुल चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Google ने अपने एक स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है. कंपनी ने बीते साल अगस्त में Pixel 9 Pro को लॉन्च किया था और अब इसकी कीमत में 25 हजार रुपये की कटौती नजर आ रही है.
ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India पर Pixel 9 Pro को 88,990 रुपये में लिस्टेड किया है. कंपनी ने इसको भारत में 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया था. अब इस हैंडसेट पर सीधा-सीधा 21 हजार रुपये सेव कर सकेंगे.
Pixel 9 Pro एक प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसमें पावरफुल चिपसेट और शानदार कैमरा सेटअप दिया है. इसमें कई AI फीचर्स भी दिए हैं. इसमें 42MP का सेल्फी कैमरा दिया है.
Pixel 9 Pro पर मिल रहा बैंक ऑफर
Pixel 9 Pro पर बैंक ऑफर के तहत 3 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा. यह ऑफर चुनिंदा बैंक के कार्ड पर मिल रही है. डिवाइस खरीदने से पहले उसकी शर्तों को अच्छे से पढ़ लें.
यह भी पढ़ें: Google की बड़ी तैयारी, स्मार्टफोन के लिए नया फीचर, लंबे सफर में ज्यादा चलेगी बैटरी

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












