
सस्ता रूसी तेल छोड़े या टैरिफ का दर्द बर्दाश्त करे भारत? दोनों में कौन सा विकल्प चुनने में है कम नुकसान!
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ के बाद भारत ने इस नुकसान को कम से कम करने के लिए विकल्पों की तलाश शुरू कर दी है. लेकिन किसी एक विकल्प को चुनना भारत की कूटनीति की कड़ी परीक्षा है. भारत के सामने रूस से मिलने वाले सस्ते तेल का लोभ है तो वहीं भारत-अमेरिकी संबंधों के पटरी से उतरने का खतरा भी है.
भारत-अमेरिका संबंधों का ये जटिल समय है. 27 अगस्त से भारत द्वारा अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले कपड़ों, जेवरात, चमड़ा, ऑटो पार्ट्स जैसे चुनिंदा सामानों पर 50 फीसदी का टैरिफ लग रहा है. इसका ये असर होगा कि 26 अगस्त तक अमेरिका में ऐसे जिन भारतीय सामानों की कीमत 100 रुपये थी वो एक झटके में ही बढ़कर 150 रुपये हो गईं है.
अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत का एक्स्ट्रा टैरिफ लगाते हुए तर्क दिया है कि भारत रूस से कम कीमतों पर कच्चा तेल खरीद रहा है. भारत के इस पैसे से रूस यूक्रेन के खिलाफ अपने जंग की फंडिंग कर रहा है. अगर भारत रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदता है तो भारत अमेरिकी टैरिफ 50 से सीधे घटकर 25 फीसदी हो जाएगा. यही नहीं ट्रंप प्रशासन भारत को और भी रियायत दे सकता है.
लेकिन भारत के लिए मुफीद क्या है? भारत की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वो रूस से मिलने वाली तेल छूट और अमेरिका के विशाल निर्यात बाजार में से किसे तरजीह दे? गौरतलब है कि इस टैरिफ से भारत को अमेरिका को किए जाने वाले 48 अरब डॉलर के निर्यात पर असर पड़ सकता है.
इन दोनों ही परिस्थितियों को विस्तार से समझते हैं?
विकल्प 1: 25% अतिरिक्त टैरिफ बर्दाश्त करना
अगर भारत ट्रंप की नाराजगी को झेलते हुए अमेरिका का 25 फीसदी टैरिफ बर्दाश्त करता है तो निश्चित रूप से इससे भारत-अमेरिकी संबंध एक नए दिशा में जाएंगे. फिलहाल कुछ चुनिंदा सामानों पर लगने वाले इस टैरिफ का दायरा बढ़ सकता है. अमेरिका से भारत को होने वाले तकनीकी हस्तांतरण पर भी इसका असर पड़ सकता है. इससे मुख्य नुकसान कुछ इस तरह हो सकते हैं

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










