
सलाखों से है इंट्री, पार कर गए तो मिलेगा डिस्काउंट, इस रेस्टोरेंट में बॉडी से तय होता है बिल!
AajTak
ब्रेकफास्ट वर्ल्ड नाम के इस रेस्टोरेंट ने कस्टमर को लुभाने के लिए एक अनोखा चैलेंज शुरू किया है. अगर कोई कस्टमर रेस्टोरेंट के बाहर लगे बेहद पतले मेटल बार्स के बीच से निकल जाए, तो उसे खाने के बिल पर 20% तक की छूट दी जाती है.
थाईलैंड के चियांग माई में एक रेस्टोरेंट की नई प्रमोशनल स्कीम सोशल मीडिया पर छाई हुई है. कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे बॉडी शेमिंग के नजरिये से देख रहे हैं.
Chiang Mai Breakfast World नाम के इस रेस्टोरेंट ने एक ऐसा चैलेंज शुरू किया है जिसमें कस्टमर को उनके बॉडी साइज के आधार पर 20% तक का डिस्काउंट दिया जाता है, लेकिन शर्त ये है कि उन्हें रेस्टोरेंट के बाहर लगे पतले और खड़े मेटल बार्स के बीच से खुद को निकालकर दिखाना होगा.
क्या है 'स्लिम चैलेंज' The Straits Times की रिपोर्ट के अनुसार, इस चैलेंज में 5 स्तर होते हैं, जिनमें हर स्तर पर मेटल बार्स के बीच की दूरी और कम होती जाती है. जो कस्टमर सबसे चौड़े गैप से निकलते हैं उन्हें 5-15% तक छूट मिलती है, लेकिन जो सबसे संकरे गैप से निकलने में सफल हो जाते हैं, उन्हें पूरे 20% की छूट दी जाती है.
वहीं, जो लोग किसी भी लेवल को पार नहीं कर पाते, उन्हें एक बोर्ड का सामना करना पड़ता है जिस पर लिखा होता है-फुल प्राइस, सॉरी!
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल इस चैलेंज का वीडियो डिजिटल क्रिएटर Amonthego ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें लिखा था-थाईलैंड में ये रेस्टोरेंट सिर्फ पतले लोगों को डिस्काउंट देता है. अब जब ये वीडियो सामने आया है वायरल हो गया है बॉडी शेमिंग को लेकर बहस हो गई है.
देखें वायरल वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











