
'सलमान खान मेरी हिट लिस्ट में...' जब लॉरेंस बिश्नोई ने NIA के सामने किया था कबूल
AajTak
NIA चार्जशीट में खुलासा किया है की लारेंस बिश्नोई और उसका गैंग कई राज्यों में फैला है जिसके पास 700 से ज्यादा शूटर हैं. NIA ने दावा किया है की बिश्नोई और उसका गैंग ठीक उसी तरह आगे बढ़ रहा है जैसे 1990 में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने अपना गैंग बढ़ाया और फैलाया था.
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास एक गोली मारकर हत्या कर दी गई. सिद्दीकी को गोली लगने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई. बाबा सिद्दीकी की फिल्म जगत में भी अच्छी पकड़ थी और सलमान खान के करीबी थे.
रात करीब साढ़े नौ बजे हुई गोलीबारी में तीन लोग शामिल थे, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीसरे संदिग्ध की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई लेकिन वह अभी भी फरार है. गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान हरियाणा के गुरनैल सिंह और उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप के रूप में हुई है जिन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने का दावा किया है.
सलमान पर लॉरेंस का कबूलनामा
इस बीच आज तक के पास लारेंस बिश्नोई का कबूलनामा भी है जिसमें उसने NIA के सामने कबूल किया था की बॉलीवुड एक्टर सलमान खान उसकी हिट लिस्ट में है. बिश्नोई ने NIA के सामने कबूला था की 1998 में सलमान खान ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान जोधपुर में काले हिरण का शिकार किया था. काले हिरण को बिश्नोई समाज पूजता है यही वजह है कि लारेंस बिश्नोई सलमान खान को मौत के घाट उतारना चाहता है
यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी ने क्या सलमान का करीबी होने की कीमत चुकाई? 'भाईजान' के दोस्तों को दुश्मन मानता है लॉरेंस गैंग
लारेंस ने अपने सबसे करीबी दोस्त और शूटर संपत नेहरा को सलमान खान ने मुंबई के घर की रेकी करने के लिए सबसे पहले भेजा था लेकिन संपत नेहरा को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. लॉरेंस बिश्नोई अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की तरह अपना गैंग खड़ा कर चुका है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










