
सलमान खान के जानी दुश्मन की उल्टी गिनती शुरू... क्या खत्म होगा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खेल?
AajTak
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर भारत की सबसे बड़ी कूटनीतिक जीत दर्ज हुई है. मोदी सरकार की मांग पर कनाडा ने लॉरेंस गैंग को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है. कनाडा में बैठे 88 से ज़्यादा वॉन्टेड गुर्गे भारत प्रत्यर्पित होंगे और गैंग की संपत्तियां जब्त की जाएंगी. सलमान खान के जानी दुश्मन की उल्टी गिनती अब सच में शुरू हो चुकी है.
भारत सरकार के 'ऑपरेशन लॉरेंस बिश्नोई' ने बॉलीवुड के सबसे कुख्यात दुश्मन की कमर तोड़ दी है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भले ही सलाखों के पीछे हो, लेकिन कनाडा से चल रहा उसका गैंग अब टूटने की कगार पर पहुंच गया है. मोदी सरकार की मांग पर कनाडा सरकार ने लॉरेंस गैंग को आतंकी संगठन घोषित कर दिया है.
इस फैसले के बाद पहली बार लॉरेंस गैंग की इंटरनेशनल पकड़ पर गाज गिरी है. कनाडा में छिपे बिश्नोई गैंग के 88 से ज़्यादा वॉन्टेड गुर्गे अब आतंकी घोषित हो गए हैं. यही नहीं, बहुत जल्द इनका प्रत्यर्पण भारत में होगा. कनाडा में लॉरेंस गैंग की सभी प्रॉपर्टी जब्त होगी. यानी गैंग का वित्तीय तंत्र भी ध्वस्त होना तय है.
दरअसल, जेल में बंद होने के बावजूद लॉरेंस बिश्नोई कनाडा में बैठे अपने गुर्गों के जरिए भारत में वारदातों को अंजाम दिलाता रहा है. बॉलीवुड में यह गैंग दहशत का दूसरा नाम बन चुका है. याद कीजिए सलमान खान का घर, जहां लॉरेंस गैंग ने फायरिंग की थी. यही नहीं, सुपरस्टार को जान से मारने की धमकी दी गई थी.
यही वजह है कि सलमान खान आज 24 घंटे सुरक्षा घेरे में रहने को मजबूर हैं. उनके परिवार तक को टारगेट करने की साजिश रची गई. सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या भी लॉरेंस गैंग ने इसी मकसद से करवाई थी, ताकि अभिनेता और उनका परिवार डर के साए में जीए. उसका खौफ उनकी दिमाग में बना रहे.
कनाडा में भी गैंग के गुर्गे खुलेआम वारदातों को अंजाम देते रहे. कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के कैफे पर लॉरेंस गैंग ने एक नहीं, बल्कि दो बार गोलियां बरसाईं. दूसरी बार तो 25 से ज़्यादा राउंड फायर किए गए. हमले की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस गैंग ने खुद ली. सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो मैसेज के जरिए धमकी दी गई.
इसमें कहा गया कि यदि कपिल शर्मा ने कॉल रिसीव नहीं किया तो अगला एक्शन मुंबई में होगा. धमकी का मतलब साफ था कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, अपनी मौत का जिम्मेदार खुद होगा. उत्तर प्रदेश के बरेली में भी गैंग ने अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की थी. लेकिन पुलिस ने उसके गुर्गों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







