
सलमान खान के घर पर फायरिंग, गिरफ्त में शूटर... अब हमले में इस्तेमाल की गई पिस्तौल तलाश रही पुलिस
AajTak
शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि जब वे दोनों हमला करने के बाद मुंबई से फरार होकर सूरत पहुंचे थे, तो इसके बाद वे दोनों ट्रेन से भुज की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने उस पिस्टल को एक रेलवे पुल से तापी नदी में फेंक दिया था.
सुपर स्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग किए जाने के मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है. इस मामले में पकड़े जा चुके शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल से लगातार पूछताछ की जा रही है. इसी दौरान क्राइम ब्रांच की एक टीम गुजरात के सूरत पहुंची और वहां अब तापी नदी में उस पिस्टल की तलाश की जा रही है, जिससे सलमान के घर पर गोलीबारी की गई थी.
हमले के बाद तापी नदी में फेंकी थी पिस्तौल मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को पहले दिन से ही उस हथियार की तलाश है. असल में शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि जब वे दोनों हमला करने के बाद मुंबई से फरार होकर सूरत पहुंचे थे, तो इसके बाद वे दोनों ट्रेन से भुज की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने उस हथियार यानी कि पिस्टल को एक रेलवे पुल से तापी नदी में फेंक दिया था.
मंदिर परिसर में पकड़े गए थे दोनों शूटर विक्की और सागर पाल ने बीती 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में मौजूद गैलेक्सी अपार्टमेंट में 58 वर्षीय सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की थी और फिर मोटरसाइकिल पर मौके से भाग निकले थे. टेक्नीकल सर्विलांस के आधार पर, उन्हें 16 अप्रैल को मुंबई और कच्छ पुलिस की संयुक्त टीमों ने गुजरात के भुज शहर के पास माता मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया था, दोनों वहां सोते पाए गए थे.
सूरत पुलिस की मदद से क्राइम ब्रांच तलाश रही हथियार बाद में उन्हें आगे की जांच के लिए मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया था. सूरत पुलिस के आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने इस बारे में एजेंसी को बताया, "मुंबई पुलिस की एक टीम सलमान खान के आवास पर फायरिंग के लिए दो लोगों द्वारा इस्तेमाल की गई बंदूक को बरामद करने के लिए सूरत आई है. उनकी टीमें हथियार बरामद करने में मुंबई पुलिस की सहायता कर रही है.
इंस्पेक्टर दया नायक भी मौके पर एक अन्य अधिकारी ने बताया कि 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के नाम से मशहूर सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर दया नायक भी मुंबई क्राइम ब्रांच टीम के साथ थे, जो स्थानीय गोताखोरों और मछुआरों की मदद से यहां तापी नदी के पानी में हथियार की तलाश कर रही थी. जांच के अनुसार, गुप्ता और पाल 14 अप्रैल को मुंबई में खान के घर पर गोलीबारी के बाद सड़क मार्ग से सूरत पहुंचे थे.
हमले का मकसद आतंक फैलाना फिर वे सूरत रेलवे स्टेशन से भुज जाने वाली ट्रेन में चढ़ गए. जब ट्रेन शहर के एक पुल से गुजर रही थी तो उन्होंने तापी नदी में पिस्तौल को फेंक दिया था. पुलिस ने कहा था कि प्रथम दृष्टया, खान के आवास के बाहर गोलीबारी के पीछे दोनों का मकसद 'आतंक' पैदा करना था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



