
सलमान खान की को-स्टार प्रवीणा देशपांडे का 60 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थीं पीड़ित
ABP News
Pravina Deshpande Death: कई सारे टीवी सीरियल्स और फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का निधन हो गया है. प्रवीणा सलमान खान के साथ 'रेडी' में नज आई थीं.
बॉलीवुड के लिए आज काफी दुख भरा दिन है. पहले सलीम खान की तबीत का बिगड़ना, फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता के निधन की खबर, तो वहीं अब खबर आई है कि कई सारी फिल्में और टेलीविजन सीरियल्स में काम करने वाली एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे का निधन हो गया है. इस खबर की पुष्टि उनके परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से की है.
सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारीइस खबर की जानकारी प्रवीणा के परिवार ने उन्हीं के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पोस्ट कर दी है. प्रवीणा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, 'ये बहुत दुख की बात है कि हमें आपको बताना पड़ा रहा है कि मिसेज प्रवीणा देशपांडे का 17 फरवरी 2026 को निधन हो गया है. उनकी अंतिम यात्रा 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे अंधेरी के चकाला परसिवाड़ा हिंदू श्मशान घाट पर तक जाएगी'. इसके बाद उनके परिवार का नाम इसमें लिखा है जिनमें अनिरुद्ध, अभिमन्यु, रुचिरा और वीर देशपांडे का नाम लिखा है.
A post shared by Pravina Deshpande (@pravinadeshpande)

सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सितार वादक ऋषण रिखिराम का लाइव कॉन्सर्ट अटेंड किया. इसमें उनके साथ सास अंजु भवनानी और ननद रितिका भवनानी भी साथ नजर आईं.












