
सर्राफा व्यापारी का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले 2 करोड़... पति-पत्नी ने मिलकर रची पूरी साजिश
AajTak
दुर्ग में एक शातिर पति पत्नी ने मिलकर एक सराफा व्यवसायी को जाल में फंसाया और लगातार चार सालों तक ब्लैकमेल कर उसकी 2 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़प ली. व्यवसायी ने तंग आकर आत्महत्या की कोशिश की तो सारा मामला सामने आया.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शातिर पति पत्नी ने मिलकर एक सर्राफा व्यवसायी को जाल में फंसाया और लगातार चार सालों तक ब्लैकमेल कर उसकी 2 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़प ली. ब्लैकमेल करने वाले पति पत्नी से परेशान व्यापारी ने आखिर पुलिस थाने आकर एफ आई आर दर्ज कराई. तब पति पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
चार सालों तक ब्लैकमेल कर 2 करोड़ रुपए लूटे
घटना के पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित व्यवसायी ने मानसिक तनाव से आत्महत्या का प्रयास किया और फिर परिजनों को सच्चाई बताई. मामला दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने गंभीरता से जांच कर आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ऐसे फंसा महिला के जाल में
घटना की शुरुआत कुछ साल पहले तब हुई, जब आरोपी महिला निलिमा यादव उर्फ नीलम लहरे वैशाली नगर स्थित एक ज्वेलरी शॉप में काम मांगने के बहाने पहुंची थी. प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी , दुकान के मालिक से बातचीत के दौरान निलिमा ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया. मोबाइल नंबर ले लेने के बाद निलिमा ने पीड़ित से लगातार संपर्क बनाए रखा और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेमजाल में उलझा लिया. कुछ समय बाद, निलिमा ने अपने पति आनंद यादव के साथ मिलकर व्यवसायी को एक सुनसान स्थान पर बुलाया और वहां उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का सिलसिला. आरोपियों ने वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर व्यवसायी से ज्वेलरी, नगदी, गाड़ी, बंगला, जमीन और अन्य संपत्तियां हथियाना शुरू कर दीं.
चार साल तक ब्लैकमेलिंग, व्यवसायी ने की आत्महत्या की कोशिश

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








