
सर्जरी के दौरान डॉक्टर को मरीज से ही हो गया कैंसर, पहली बार सामने आया ऐसा केस
AajTak
सर्जन ने अपने इलाज के दौरान पाया कि कैंसर मरीज के ऑपरेशन के दौरान उंगली में लगे कट के जरिए मरीज की कैंसर सेल उनके शरीर में ट्रांसफर हो गई थीं. आमतौर पर ऐसा बिल्कुल भी होता नहीं है क्योंकि बाहर से आने वाली किसी भी सेल्स को शरीर की इम्यूनिटी खत्म कर देती है.
कैंसर बीमारी का नाम सुनते ही लोगों के हाथ-पैर फूल जाते हैं और ये एक ऐसी बीमारी है जिसके मामले न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में कैंसर की रोकथाम और इलाज समय से जरूरी है और इसमें डॉक्टरों की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है. कैंसर के बारे में एक और बात जो सबसे जरूरी है वो ये कि अगर शुरुआती स्टेज में ही इसका पता चल जाए तो बीमारी से जीतना मुमकिन है लेकिन आखिरी स्टेज में आते-आते यह और भी भयावह बीमारी बन जाती है.
दुनिया के लिए चुनौती बना कैंसर
एक अनुमान के मुताबिक 2022 में दुनियाभर में कैंसर के दो करोड़ नए मामले सामने आए और करीब एक करोड़ लोगों की मौत हुई. भारत में कैंसर के मामले हर एक लाख लोगों पर लगभग 100 मरीज हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से की गई स्टडी के अनुसार 2020 की तुलना में 2025 में भारत में कैंसर के मामलों में करीब 13 फीसदी की वृद्धि होने की आशंका जताई गई है. आंकड़ों से साफ है कि कैंसर न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए बहुत बड़ी चुनौती बना हुआ है.
ऐसी जानलेवा बीमारी को लेकर जर्मनी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक डॉक्टर को अपने ही मरीज से कैंसर हो गया. इस केस ने दुनियाभर की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि अब तक कैंसर को ट्रांसमिटेड डिजीज के तौर पर नहीं देखा जाता था. 'डेली मेल' की खबर के मुताबिक सर्जन उस वक्त कैंसर की चपेट में आया जब वह अपने मरीज का ट्यूमर निकालने के लिए उसका ऑपरेशन कर रहा था.
ये भी पढ़ें: कैंसर के 10 जानलेवा रूप, जानिए किसमें कितना सर्वाइवल रेट?
कैंसर की चपेट में कैसे आए डॉक्टर

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










