
सर्जरी कर महिला के गले से निकाला 1.5 किलो का ट्यूमर, डॉक्टर ने बताया कितना खतरनाक था ऑपरेशन?
AajTak
गोरखपुर में डॉक्टरों ने एक महिला की जटिल सर्जरी कर उसे नई जिंदगी दी है. डॉक्टरों ने सर्जरी कर महिला के गले से डेढ़ किलो का ट्यूमर निकाला है. डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे ऑपरेशन से मरीज को कई दिक्कतें होने का डर भी रहता है, लेकिन ये सर्जरी सफल रही और मरीज को कोई परेशानी नहीं हुई.
शाही ग्लोबल अस्पताल के डॉक्टरों ने कमाल कर दिखाया है. उन्होंने एक महिला की जटिल सर्जरी कर उसे नई जिंदगी दे दी है. डॉक्टरों ने सर्जरी कर महिला के गले से डेढ़ किलो का ट्यूमर निकाल दिया है. डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे ऑपरेशन से मरीज को कई तरह की दिक्कत होने का खतरा भी रहता है, लेकिन ये सर्जरी सफल रही और मरीज को कोई परेशानी नहीं हुई.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









