
'सरेंडर' शब्द पर संग्राम... राहुल के बयान को बीजेपी ने बताया सेना का अपमान, कांग्रेस बोली- आपका इतिहास...
AajTak
कांग्रेस नेता नेता राहुल गांधी के सरेंडर वाले बयान पर विवाद बढ़ गया है. बीजेपी नेता सुधांश त्रिवेदी ने राहुल के बयान की निंदा की और कहा, ये बात तो पाकिस्तान ने भी नहीं कही कि भारत ने सरेंडर किया. त्रिवेदी का कहना था कि राहुल ने हमारी सेना का अपमान किया है. कांग्रेस ने 1947 में मुस्लिम लीग के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. 1971 में जीत के बावजूद पीओके को आत्मसमर्पण कर दिया गया था. राहुल पाक दुष्प्रचार को बढ़ावा दे रहे हैं.
लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. एक तरफ बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है तो कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए सरकार से सवाल पूछे हैं. बीजेपी का कहना है कि सरेंडर शब्द से सेना का अपमान हुआ है. वहीं, कांग्रेस का कहना है कि BJP-RSS के लोगों का इतिहास ही कायरता का रहा है.
दरअसल, राहुल गांधी ने एक दिन पहले भोपाल में एक जनसभा के दौरान भारत-पाकिस्तान सीजफायर का जिक्र करते हुए कहा, 'उधर से ट्रंप (अमेरिकी राष्ट्रपति) ने एक इशारा किया. फोन उठाया और कहा, ‘मोदी जी, क्या कर रहे हो? नरेंदर... सरेंडर... और जी हुजूर करके नरेंद्र मोदी जी ने ट्रंप के इशारे का पालन किया.' राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया.
बीजेपी ने क्या कहा...
बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, राहुल गांधी ने ऐसा बयान दिया है जो पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने भी नहीं बोला. पाकिस्तान के किसी आतंकी संगठन ने भी नहीं बोला. मौलाना मसूद अजहर ने भी नहीं बोला. हाफिज सईद ने भी नहीं बोला. इसमें किसी ने ये शब्द नहीं बोला है कि भारत ने सरेंडर किया है, बल्कि उन लोगों ने अपनी-अपनी तकलीफों का इजहार गाहे-बगाहे किया है और राहुल गांधी जब ये बोल रहे हैं तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या आप उन नेताओं से एक कदम आगे जाना चाह रहे हैं?
त्रिवेदी का कहना था कि राहुल ने हमारी सेना का अपमान किया है. उन्होंने कहा, जो व्यक्ति चुनाव नतीजे में तीसरी बार तीन से कम अंक मिलने को सफलता मानता है और तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाने वाले की हार मानता है, उसकी बुद्धि और विवेक का स्तर स्पष्ट है. मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि क्या राहुल गांधी ने सरेंडर शब्द का इस्तेमाल करके सेना का अपमान किया है या नहीं? उन्होंने ऐसा शब्द इस्तेमाल किया है, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान की सेना, आतंकवादी संगठन या संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी मसूद अजहर या हाफिज सईद ने भी नहीं किया है.
त्रिवेदी ने आगे कहा, कांग्रेस ने 1947 में मुस्लिम लीग के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था. 1971 में जीत के बावजूद पीओके को आत्मसमर्पण कर दिया गया था. राहुल पाकिस्तानी दुष्प्रचार को बढ़ावा दे रहे हैं. राहुल गांधी जी ये जान लीजिए कि आप, आपकी पार्टी और आपका खानदान के कारनामे आजाद हिंदुस्तान के कैलेंडरों में सरेंडर से भरे पड़े हैं. राहुल गांधी जी, सरेंडर कांग्रेस ने किया होगा, मगर भारत किसी के सामने सरेंडर नहीं हो सकता. हम विश्व की एक मात्र ऐसी सभ्यता हैं जो हजारों सालों के आक्रमणों के बाद भी जीवंत है, जिसे आप मानने का तैयार नहीं है. राहुल को इस बात का एहसास नहीं है कि वो इस देश के स्वाभिमान और सेना की वीरता का कितना अपमान कर रहे हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










