
सरप्राइज पड़ा उल्टा... गर्लफ्रेंड के लिए 1.65 लाख की नोटों का गिफ्ट, गर्लफ्रेंड ने हवा में उड़ा दी!
AajTak
बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को$2000 (1.65 लाख) रुपये की नोटों से बनी चेन गिफ्ट कर दी. लेकिन फिर अचानक से वे नोटों की चेन बॉक्स से अलग हो गई और आकाश में उड़ गई.
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं. एक बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए करीब $2000 (लगभग 1.65 लाख रुपये) की नोटों से बनी खास ‘मनी चेन’ गिफ्ट की. लेकिन यह सरप्राइज कुछ ही सेकंड में बड़ा झटका बन गया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक खूबसूरत बॉक्स में नोटों से बनी चेन सजाकर रखी थी. जैसे ही बॉक्स खोला गया, अचानक नोटों की चेन ढीली होकर बाहर निकल गई.हवा तेज थी और चेन के नोट अलग होकर उड़ने लगे.
बॉक्स खोलते ही ऊपर उड़े चेन बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को $2000 (करीब ₹1.65 लाख) की नोटों से बनी चेन (money chain) गिफ्ट करने के लिए एक रोमांटिक सरप्राइज प्लान किया था. उसने चेन को हेलियम बैलून्स से अटैच किया, ताकि बॉक्स खोलते ही चेन ऊपर उड़े. लेकिन जैसे ही गर्लफ्रेंड खुश होकर उसे गले लगाती है, बैलून्स हवा में उड़ जाते हैं और पूरी मनी चेन आसमान में गायब हो जाती है!बॉयफ्रेंड का चेहरा देखने लायक हो जाता है—सप्राइज बैकफायर हो गया, और वो चेन सच में उड़ गई.
वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल शुरुरआत में गर्लफ्रेंड को लगा कि यह सिर्फ दिखावे के लिए नकली नोट होंगे. लेकिन जब बॉयफ्रेंड ने बताया कि उस चेन में असली $2000 (करीब 1.65 लाख रुपये) लगे थे, तो उसके होश उड़ गए. वह तुरंत उड़ते हुए नोटों को पकड़ने के लिए भागी, लेकिन हवा इतनी तेज थी कि ज्यादातर नोट हाथ नहीं आए. वीडियो में दोनों को इधर-उधर भागते और फिर मायूस होकर खड़े देखा जा सकता है. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग इसे 'महंगा सरप्राइज' बता रहे हैं. कुछ का कहना है कि 'प्यार में प्लानिंग भी जरूरी है.'वहीं, कई यूजर्स इसे मजेदार लेकिन दुखद घटना बता रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










