
सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली फ्री, केजरीवाल के वादे से पंजाब में बढ़ी राजनीतिक बेचैनी
AajTak
हालांकि इस घोषणा के बाद उनसे पूछा गया कि पंजाब में कई कैटेगरी के परिवारों को पहले से ही 200 यूनिट फ्री दी जा रही है. अगर इन कैटेगरी वालों की यूनिट 200 से ज्यादा आती है तो जितनी ज्यादा यूनिट है उतनी ही बिल दी जाती है. जबकि दिल्ली में 200 यूनिट से ज्यादा आने पर पूरा बिल लिया जाता है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को पंजाब पहुंचे. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो पहले ही आदेश में प्रदेश वासियों को 300 यूनिट प्रति परिवार मुफ्त बिजली दी जाएगी. साथ ही ऐसे लोग जिनके पुराने बिजली के बिलों में कोई गड़बड़ी थी या फिर अधिक बिल आने की वजह से वे लोग बिल जमा नहीं कर पाए तो उनके पुराने सभी बकाए पूरी तरह से माफ कर दिए जाएंगे. इसके साथ ही 24 घंटे बिजली देने का भी वादा किया.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










