
सरकार का बड़ा फैसला: विदेशी सिल्वर ज्वैलरी के आयात पर रोक, घरेलू उद्योग को मिलेगा सहारा
AajTak
यह कदम को लेकर सरकार का कहना है कि इससे घरेलू ज्वेलरी सेक्टर को फायदा होगा और छोटे तथा मझोले कारोबारियों के हित सुरक्षित होंगे. सरकार ने यह पाबंदी 31 मार्च 2026 तक लगाई है.
सरकार ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर प्लेन सिल्वर ज्वैलरी (सादे चांदी के आभूषणों) के आयात पर अगले साल 31 मार्च 2026 तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. इस कदम का उद्देश्य मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) का दुरुपयोग रोकना और तैयार आभूषणों की आड़ में बड़ी मात्रा में चांदी के आयात को नियंत्रित करना है.
विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) की अधिसूचना के अनुसार, "आयात नीति को तत्काल प्रभाव से 'मुक्त' से 'प्रतिबंधित' श्रेणी में संशोधित कर दिया गया है." अब इन वस्तुओं के आयात के लिए सरकार से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा.
अधिकारियों के अनुसार, यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है क्योंकि अप्रैल-जून 2024-25 से अप्रैल-जून 2025-26 के दौरान रियायती शुल्क छूट के तहत प्लेन सिल्वर ज्वैलरी का आयात तेजी से बढ़ा है.
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोने के रेट गिरे, चांदी के भाव भी हुए कम, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर
रोजगार के लिए हो रही थी चुनौती
यह देखा गया था कि FTA के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए होने वाले आयात से घरेलू निर्माताओं पर बुरा असर पड़ रहा था और आभूषण क्षेत्र में रोजगार के लिए भी चुनौती पैदा हो रही थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










