
सरकारी अस्पताल से नवजात को उठाया, फिर SUV में बैठकर फर्जी नर्स हुई फरार
AajTak
जयपुर में एक फर्जी नर्स ने सरकारी अस्पताल से नवजात शिशु का अपहरण किया. फिर उसे अपने साथ SUV कार में लेकर फरार हो गई. लेकिन पुलिस की होशियारी से फर्जी नर्स पकड़ी गई. शिशु को भी बरामद करके उसके परिजनों को सौंप दिया गया.
राजस्थान के जयपुर में नवजात शिशु को चुराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सरकारी हॉस्पिटल से एक फर्जी नर्स ने वार्ड में घुसकर नवजात शिशु का अपहरण कर लिया. फिर वहां से फरार हो गई. लेकिन पुलिस की होशियारी से बच्चा जल्द ही बरामद कर लिया गया. वहीं, आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
घटना जयपुर के उप जिला अस्पताल बस्सी की है, जहां बीते 27 जुलाई की रात दौसा जिले के गांगलियावास की रहने वाली कलावती अपने नवजात बच्चे के साथ बैड पर लेटी थी. तभी रात करीब 8.45 बजे वार्ड में एक संदिग्ध महिला आई. वहां उसने नवजात बच्चे की दादी से कहा कि वह नर्स है और उसे बच्चे को पोलियो का टीका लगाना है.
बच्चे की दादी उस फर्जी नर्स की बातों में आ गई और शिशु को उसे सौंप दिया. लेकिन जैसे ही फर्जी नर्स बच्चे को ले जाने लगी तो दादी को शक हुआ. उन्होंने कहा कि वो भी उसके साथ चलेंगी. लेकिन नर्स उन्हें चकमा देकर वहां से गायब हो गई.
इसके बाद अस्पताल में दादी जोर-जोर से चिल्लाईं तो अस्पताल स्टाफ और लोगों की भीड़ जमा हो गई. मौके पर अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें पीले रंग के सलवार सूट में एक महिला नवजात की दादी के साथ बतियाती हुई और अस्पताल के बाहर से निकलती दिखाई दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इलाके में नाकाबंदी करवाई और बच्चे की तलाश में जुट गई.
पुलिस ने मामले में दिखाई गंभीरता
डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया कि अस्पताल के सीसीटीवी में महिला बच्चे को उठाकर एक SUV गाड़ी में बैठकर वहां से निकलती दिखाई दी. पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को रिपोर्ट दी. तभी पता चला की आरोपी महिला बच्चे को बस्सी से कानोता होते हुए जयपुर सिटी की तरफ ले जा रही है, लेकर तभी रिंग रोड़ पर पुलिस की नाकेबंदी को देख वह घबरा गई और बच्चे को कार में ही छोड़ भागने लगी. लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








