
समुद्र में मौज-मस्ती और स्नान के दौरान तीन युवकों की मौत, हाई टाइड की वजह से हादसा
AajTak
ओडिशा के चंद्रभागा बीच पर रविवार को समुद्र में नहाने गए तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई. हादसा हाई टाइड के दौरान हुआ, जिसमें दो युवक भुवनेश्वर और एक कटक का निवासी था. फायर ब्रिगेड और बीच गार्ड्स ने उन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पूर्णिमा के कारण समुद्र में तेज लहरें चल रही थीं.
ओडिशा के पुरी में रविवार को समुद्र में स्नान के दौरान तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई. यह हादसा प्रसिद्ध कोणार्क मंदिर के पास स्थित चंद्रभागा बीच पर हुआ. पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो युवक भुवनेश्वर के रहने वाले थे जबकि तीसरा युवक कटक से आया था.
हाई टाइड की वजह से डूबे तीन युवक
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा रविवार दोपहर उस समय हुआ जब तीनों युवक चंद्रभागा बीच के इको रिट्रीट सेंटर के पास समुद्र में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान समुद्र में तेज़ ज्वार (हाई टाइड) आया और लहरें दो युवकों को बहा ले गईं. तीसरा युवक पास के ही एक अन्य स्थान पर डूब गया.
घटना की सूचना मिलते ही बीच पर तैनात फायर ब्रिगेड के जवान और सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को समुद्र से बाहर निकाला गया और तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है चंद्रभागा बीच
स्थानीय लोगों का कहना है कि चंद्रभागा बीच अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति के लिए मशहूर है, लेकिन रविवार को समुद्र की लहरें बेहद उग्र थीं. दरअसल, पूर्णिमा के दिन समुद्र में ज्वार अधिक तेज़ होता है, जिससे लहरों की ताकत बढ़ जाती है. यही वजह रही कि अनुभवी तैराक भी इन लहरों का सामना नहीं कर सके.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












