
समुद्री डाकुओं के चंगुल से बचाए गए श्रीलंका के छह मछुआरे, सोमाली लुटेरों ने किया था अपहरण
AajTak
सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने श्रीलंका के छह मछुआरों का अपहरण कर लिया था. श्रीलंका की नौसेना ने अब बताया कि उन्हें बचा लिया गया है. नौसेना ने इसमें भारतीय मदद की बात कही है लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इसका जिक्र नहीं है. 12 जनवरी के आसपास डाकुओं ने मछुआरों को पकड़ लिया था.
सोमाली समुद्री लुटेरों द्वारा अगवा किए गए छह श्रीलंकाई मछुआरों को बचा लिया गया है. श्रीलंका की नौसेना ने सोमवार को यह जानकारी दी. स्थानीय मीडिया ने बताया कि 'लोरेंजो पुथा 4' नाम के जहाज पर सवार बचाए गए मछुआरों को सेशेल्स की राजधानी ले जाया जा रहा है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीलंका नौसेना के हस्तक्षेप के बाद सेशेल्स के सुरक्षा बलों ने बचाव अभियान चलाया, जिसमें कहा गया कि सशस्त्र समूह के तीन सदस्यों ने सेशेल्स सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. बहु-दिवसीय मछली पकड़ने वाला ट्रॉलर लोरेंजो पुथा-4 अपनी पहली यात्रा पर निकला था. जहाज 12 जनवरी को मछली पकड़ने के लिए बंदरगाह से रवाना हुआ था.
ये भी पढ़ें: 'मित्र देशों का स्वागत...', चीनी जहाज को लेकर मालदीव की मुइज्जू सरकार ने भारत को दिया ये पैगाम
समुद्री डाकुओं ने मछुआरों और उनके ट्रोलर को किया था जब्त
रिपोर्ट में कहा गया है कि चालक दल में मराविला, चिलाव के छह मछुआरे शामिल थे और उनमें से तीन एक ही परिवार से हैं. श्रीलंका नौसेना के प्रवक्ता गयान विक्रमसूर्या ने रविवार को कहा कि मोगादिशु से 840 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा छह मछुआरों और उनके ट्रॉलर को पकड़े जाने पर श्रीलंका ने संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय समुद्री कमान को शनिवार को सतर्क किया था.
श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मदद की कही बात

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











