
समस्तीपुरः पानी की निकासी को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 2 की हत्या, कई घरों और वाहनों में आगजनी
AajTak
आधारपुर गांव में लगातार बारिश की वजह से जलजमाव हो गया. जिसे लेकर गांव के श्रवण कुमार ने सड़क को काटकर जलनिकासी के लिए एक नाला बना दिया. इस बात को लेकर पंचायत के उपमुखिया नाराज हो गए. उन दोनों के बीच नाला काटने को लेकर बहस होने लगी.
बिहार के समस्तीपुर में बारिश के पानी की निकासी को लेकर दोनों गुटों में विवाद हो गया, जिसने बाद में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. इस खूनी संघर्ष के दौरान दो लोगों की हत्या कर दी गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस संघर्ष के चलते दोनों पक्षों की ओर से कई घरों में तोड़फोड़ के साथ-साथ आगजनी भी की गई. मामला समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है. जहां आधारपुर गांव में लगातार बारिश की वजह से जलजमाव हो गया. जिसे लेकर गांव के श्रवण कुमार ने सड़क को काटकर जलनिकासी के लिए एक नाला बना दिया. इस बात को लेकर पंचायत के उपमुखिया मौ. हसनैन खान नाराज हो गए. सुबह श्रवण कुमार जब चाय पीने के लिए जा रहा था. तभी उपमुखिया और श्रवण कुमार के बीच नाला काटने को लेकर बहस होने लगी. कुछ देर में इस बहस ने झगड़े का रूप ले लिया. इसी बीच उपमुखिया ने श्रवण कुमार को अवैध हथियार से गोली मार दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना से गुस्साए श्रवण पक्ष के ग्रामीणों ने उपमुखिया और उनके रिश्तेदारों के घरों पर हमला बोल दिया. उनके घरों में तोड़फोड़ की और बाद में कई घरों में आग लगा दी. आग की चपेट में आने से एक कार, कई मोटरसाइकिलें और घरों में रखा सामान भी खाक हो गया.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










