
सब्जी की रेहड़ी पर चलवाया बुलडोजर... DGP को देनी पड़ी सफाई, लिखा- तीर चलाने हैं और परिंदे भी बचाने हैं
AajTak
JCB Controversy Bahadurgarh: जेसीबी मशीन से सड़क पर बैठी सब्जी विक्रेताओं की सब्जियां हटवाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. DGP को इस मामले में सफाई देनी पड़ गई.
हरियाणा के बहादुरगढ़ में ट्रैफिक पुलिस के अतिक्रमण हटाओ अभियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें बहादुरगढ़ के एसीपी दिनेश कुमार जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर सब्जी बेचने वाले विक्रेताओं की टोकरियां हटवाते दिख रहे हैं. उनकी इस कार्रवाई से सोशल मीडिया पर हरियाणा पुलिस की काफी आलोचना हो रही है. इसके चलते हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शायराना अंदाज में सफाई देनी पड़ी. उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन को कैमरे से भरे माहौल में उचित व्यवहार की ट्रेनिंग देने की बात भी कही.
मामला बहादुरगढ़ के पटेल नगर का है, जहां शाम को सैकड़ों सब्जी विक्रेता सड़क पर बैठकर सब्जियां बेचते हैं. इस बाजार के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है. जाम से बचने के लिए एसीपी दिनेश कुमार अतिक्रमण हटाने पहुंचे, लेकिन सब्जियों की टोकरियों पर बुलडोजर चलाने का उनका वीडियो वायरल हो गया.
वीडियो में गरीब सब्जी विक्रेता जेसीबी के सामने अपनी सब्जियां उठाते दिख रहे हैं. इतना ही नहीं, एसीपी दिनेश कुमार एक गरीब महिला सब्जी विक्रेता को फटकार लगाते भी नजर आ रहे हैं. देखें Video:-
बता दें कि एसीपी दिनेश कुमार इंटरनेशनल लेवल के मुक्केबाज हैं, जिन्होंने देश के लिए कई पदक जीते हैं. वर्तमान में वे बहादुरगढ़ में एसीपी के पद पर कार्यरत हैं और उन्हें शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है. वे अक्सर सड़कों पर ट्रैफिक जाम खुलवाते देखे जाते हैं. लेकिन सब्जी की टोकरियों पर बुलडोजर चलवाने का मामला तूल पकड़ रहा है.
बहादुरगढ़ के डीसीपी मयंक मिश्रा ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर इसकी सफाई दी है. साथ ही, डीजीपी ओपी सिंह ने भी सोशल मीडिया पर संदेश देकर पुलिस का पक्ष रखा है.
इंटरनेशनल बॉक्सर हैं ACP दिनेश

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









