
सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे, मोपा एयरपोर्ट, छठी वंदे भारत ट्रेन...देश को PM मोदी आज देंगे ये सौगात
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र और गोवा को आज सौगात देने वाले हैं. पीएम मोदी नागपुर को 75 हजार करोड़ की योजनाओं का तोहफा देंगे तो वहीं गोवा में मोपा इंटरनेशल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. नागपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) महाराष्ट्र और गोवा के मेगा दौरे पर हैं. पीएम मोदी 11 दिसंबर को महाराष्ट्र को 75 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का तोहफा देंगे. पीएम मोदी आज नागपुर में समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Expressway) का उद्घाटन करेंगे तो वहीं गोवा को तीन आयुष संस्थानों की सौगात देंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) नागपुर में कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. नागपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच चलने वाली देश की छठी वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही नागपुर मेट्रो के दूसरे फेज का शिलान्यास भी करेंगे.
पीएम मोदी जिन परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे, उनमें समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Mahamarg) के पहले चरण का उद्घाटन भी शामिल है. समृद्धि महामार्ग का पहला चरण 520 किलोमीटर की दूरी को कवर करेगा. 55 हजार करोड़ की लागत से बनने वाले बाला साहेब महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग नागपुर शिरडी के बीच ये भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे है. पीएम मोदी नागपुर एम्स को भी आज देश को समर्पित करेंगे.
दोपहर सवा तीन बजे पीएम मोदी गोवा में विश्व आयुर्वेदिक कांग्रेस के समापन समारोह को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थानों का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा को आज मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात भी देंगे.
मुंबई से नागपुर की दूरी होगी कम समृद्धि महामार्ग के पहले फेज के तहत आज, 11 दिसंबर 2022 को नागपुर से शिरडी के बीच बने 520 किमी के हाइवे को वाहनों के लिए खोला जाएगा. इस मार्ग के खुलने से नागपुर से शिरडी का सफर 10 घंटे की बजाय 5 घंटे में पूरा करना संभव होगा. 701 किमी लंबे हाइवे का करीब 85 फीसदी सिविल वर्क पूरा हो चुका है. सरकार ने नागपुर से मुंबई के बीच बने महामार्ग को तीन चरणों में खोलने की तैयारी की है. पहले चरण के तहत नागपुर से शिरडी और दूसरे चरण में 623 किमी हाइवे नागपुर से इगतपुरी तक का होगा.
2,870 करोड़ रुपये की लागत से बना गोवा एयरपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) गोवा में मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. उत्तरी गोवा के मोपा में स्थित इस हवाई अड्डे को बनाने में 2,870 करोड़ रुपये की लागत आई है. डाबोलिम के बाद राज्य का यह दूसरा हवाई अड्डा है. डाबोलिम हवाई अड्डे की क्षमता 85 लाख यात्री सालाना है, लेकिन ‘कार्गो’ (माल) परिवहन की सुविधा नहीं है जबकि नए हवाई अड्डे पर कार्गो की भी सुविधा है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







