
सबसे बड़े गालों के चक्कर में मॉडल ने बनाया अपना ऐसा हुलिया! करवा चुकी हैं कई सर्जरी
AajTak
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पुरानी तस्वीर में अनास्तासिया पोक्रेशचुक काफी अलग लग रही हैं. अबतक वो फेस फिलर, बोटॉक्स और लिप एन्हांसमेंट जैसी कईं सर्जरी करवा चुकी हैं.
कई बार अजीबोगरीब शौक के चक्कर में लोग हदें पार कर देते हैं. ऐसा ही एक महिला ने किया है, जो दुनिया के सबसे बड़े गाल बनाने के चक्कर में कई सर्जरी करवा चुकी हैं. अब 'दुनिया के सबसे बड़े गाल' पाने के मिशन पर निकली यूक्रेन की 37 वर्षीय मॉडल अनास्तासिया पोक्रेशचुक ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो 16 साल की है.
इस फोटो के वायरल होने के बाद उनकी काफी चर्चा हो रही है. अब जानते हैं ये महिला पहले कैसी दिखती थी और अब उन्होंने अपना लुक कैसा कर लिया है. साथ ही जानते हैं कि महिला ने कितनी सर्जरी करवाई है...
पसंद आ रहा सिंपल लुक
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में वो काफी अलग लग रही हैं. केवल लिपस्टिक और कोरल आईशैडो वाले मेकअप लुक में उनका चेहरा दमक रहा है. उनके घुंघराले बाल पोनीटेल में बंधे हैं. जबकि अब उनका चेहरा सुडौल, पॉलिश्ड और पाउटी लगता है.
यूजर्स उनके इस पुराने लुक को खूब पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया "आप पहले बहुत खूबसूरत थीं." वहीं दूसरे ने लिखा कि वह एक आत्मविश्वासी, समझदार और खूबसूरत महिला बन चुकी हैं.
एक अन्य यूजर ने लिखा कि वह उन्हें 16 साल की उम्र में पहचान नहीं पा रहे. एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा कि वो सिर्फ नाटक करती हैं और ये खूबसूरती नहीं है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











