
'सबसे ज्यादा अपराधी यूपी में, पुलिस हिरासत में मार दी गई गोली', गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन पर बोले भूपेश बघेल
AajTak
यूपी पुलिस लगातार गुड्डू मुस्लिम और उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अपराधियों का पीछा कर रही है. पुलिस को उसकी आखिरी बार लोकेशन ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मिली. इसको लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि सबसे ज्यादा अपराधी यूपी में ही हैं.
यूपी पुलिस उमेश पाल हत्याकांड में शामिल कुख्यात अपराधी और पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम की तलाश में जुटी हुई है. यूपी पुलिस को उसकी लास्ट लोकेशन ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मिली. वहीं जब इस बारे में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा अपराधी तो उत्तर प्रदेश में हैं, जहां पुलिस संरक्षण में गोली मार दी गई.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बोलते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि अगर कोई अपराधी यहां छिपा हुआ है और छत्तीसगढ़ पुलिस से सहयोग मांगेंगे तो हम बिलकुल सहयोग करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अपराधी हैं, जहां पुलिस संरक्षण में पत्रकारों के बीच गोली मार दी गई. इससे बड़ी बात और क्या होगी. कानून-व्यवस्था उत्तरप्रदेश में नहीं है.
दाढ़ी बढ़ाकर पुलिस को चकमा दे रहा गुड्डू
यूपी पुलिस लगातार गुड्डू मुस्लिम और उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अपराधियों का पीछा कर रही है. पुलिस को उसकी आखिरी बार लोकेशन ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मिली. गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन ओडिशा के बारगढ़ में मिली. पुलिस ने यहां से राजा नाम के युवक को हिरासत में लिया था. उसने पूछताछ में बताया कि गुड्डू ने पुलिस से बचने के लिए दाढ़ी बढ़ा ली है. गुड्डू झांसी, नाशिक , पुणे और ओडिशा में भी रुका था. इसके बाद वह छत्तीसगढ़ भाग गया.
2 अप्रैल से 13 अप्रैल तक ओडिशा में मौजूद था गुड्डू मुस्लिम
आज तक को मिली जानकारी के मुताबिक, गुड्डू मुस्लिम 2 अप्रैल से 13 अप्रैल तक ओडिशा में छिपा था. वह ओडिशा से कपड़ों से भरा अपना बैग फेंककर भागा है. वह अकेला ही ओडिशा में ठहरा था. उसके पास पैसे भी नहीं बचे हैं. ऐसे में वह पैसों की जुगाड़ करने में लगा है. ओडिशा के बाद गुड्डू की कोई लोकेशन यूपी पुलिस के पास नहीं है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.










