
'सबके बॉस तो हम हैं... उन्हें पसंद नहीं आ रहा भारत का विकास', टैरिफ वॉर के बीच राजनाथ सिंह की दो टूक
AajTak
भोपाल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने BEML की नई रेल कोच फैक्ट्री का भूमि पूजन करते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे तेज विकास करने वाला देश है, जो कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए आतंकियों को करारा जवाब देने की बात कही और मध्य प्रदेश को ‘मॉडर्न प्रदेश’ बताया. नई फैक्ट्री 1,800 करोड़ रुपये के निवेश से बनेगी और वंदे भारत जैसे कोच देश के परिवहन क्षेत्र को नई रफ्तार देंगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया का सबसे तेज विकास करने वाला देश भारत है. कुछ लोग हैं जिनको भारत का विकास पसंद नहीं आ रहा है. खुद को ही दुनिया का बॉस समझ बैठे हैं. उनको समझ नहीं आ रहा है कि भारत कैसे इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है. बहुतों द्वारा ऐसी कोशिश की जा रही है कि भारत में भारत के लोगों द्वारा जो चीज बनाई जा रही है वो अगर किसी दूसरे देश में जाए तो उन देशों में बनने वाली चीजों से महंगी हो जाए ताकि दुनिया के लोग उसे खरीदें ही ना. उन्होंने कहा कि भारत आज जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, एक दिन भारत दुनिया की एक बड़ी शक्ति बनकर रहेगा.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "जहां तक रक्षा क्षेत्र की बात है, आपको यह जानकर खुशी होगी कि अब हम 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की रक्षा वस्तुओं का निर्यात कर रहे हैं. यह भारत की ताकत है, यह नए भारत का नया रक्षा क्षेत्र है और निर्यात निरंतर बढ़ रहा है..."
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साथ ही ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की और कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में पर्यटकों को धर्म पूछकर मारा लेकिन भारत ने आतंकियों का कर्म देखकर जवाब दिया. उन्होंने यह बात भोपाल में मैन्यूफैक्चरिंग के लिए बीईएमएल रेल हब में नेक्स्टजेन रोलिंग स्टॉक फैक्ट्री के ‘भूमि पूजन समारोह’ में बोल रहे थे.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने खोए कितने फाइटरजेट? विपक्ष के इस सवाल का राजनाथ सिंह ने दिया जवाब
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इनके अलावा कहा कि मध्य प्रदेश में आज BEML (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) की नई रेल कोच फैक्ट्री के भूमि पूजन के साथ औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली. इस परियोजना में लगभग 1,800 करोड़ रुपये का निवेश होगा और अगले दो वर्षों में फैक्ट्री का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. यहां न केवल रेल के डिब्बों का निर्माण होगा, बल्कि रेलवे के अन्य उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे.
MP सिर्फ ‘मध्य प्रदेश’ नहीं, बल्कि ‘मॉडर्न प्रदेश’ बन गया!

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












