
सफाई कर रही महिला पर भरभराकर गिरी चावल की बोरियां, मुश्किल से बची जान, वीडियो वायरल
AajTak
नवी मुंबई की एक मंडी का शॉकिंग वीडियो सामने आया है. यह सीसीटीवी फुटेज काफी वायरल हो रहा है.दरअसल, यहां सफाई का काम कर रही एक के ऊपर चावल भरी तह की गई 30-40 बोरियां एक साथ गिर गई और वह उसके नीचे दब गई. गनीमत रही की इस हादसे में महिला की जान नहीं गई. समय रहते वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाल लिया. उसे मामूली रूप से चोट आई है.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इसमें एक महिला के ऊपर बोरियों का ढेर अचानक से गिर जाता है और वह चावल भरी 30-40 बोरियों के नीचे दब जाती है. यह वीडियो थोड़ी देर के लिए लोगों को परेशान कर सकता है, लेकिन गनीमत यह रही कि महिला की जान बच गई है. दरअसल, यह पूरी घटना एक मंडी की है और मंडी में लगे सीसीटीवी में यह कैद हो गई.
बताया जाता है कि नवी मुंबई के वाशी इलाके में स्थित एक कृषि मंडी में महिला साफ-सफाई कर रही थी. इसी दौरान उसके बगल में तह की गई 30-40 बोरियां अचानक से महिला के ऊपर एक के बाद एक गिरने लगी और बोरियां पूरा रैक ही गिर गया. इस वजह से सैकड़ों बोरियों के नीचे महिला दब गई.
अचानक 30-40 बोरियां गिर गई महिला के ऊपर वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि एक के ऊपर एक चावल से भरी बोरियों को तह किया गया था. इनमें करीब सैकड़ों क्विंटल चावल भरे होंगे. यह तह की गई बोरियां अचानक से ढह गई और महिला इसके अंदर पूरी तरह से दब गई. गनीमत रही कि मंडी में काम करने वाले अन्य कर्मी दौड़कर वहां पहुंचे और एक के बाद एक बोरियों को महिला के ऊपर से हटाकर उसे बाहर निकाला.
ये भी पढ़ें : तमिलनाडु: बीजेपी कार्यकर्ता ने ATM के अंदर बैंक मैनेजर को चप्पल से पीटा, CCTV फुटेज वायरल
मंडी में मौजूद कर्मियों ने महिला को तुरंत बाहर निकाला महिला के बोरियों के नीचे दबने के बाद तुरंत से उसे वहां मौजूद लोगों ने बाहर निकाल लिया, जिस वजह से उसकी जान बच पाई. चावल भरी बोरी शरीर पर जाने की वजह से महिला थोड़ी जख्मी हो गई है.गनीमत रही की महिला को ज्यादा चोट नहीं आई.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










