
सपा नेता अबू आजमी की करीबी आभा गणेश गुप्ता के ठिकानों पर IT रेड, 30 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी
AajTak
आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति और कालेधन से जुडे़ मामले में अबू आजमी की करीबी आभा गणेश गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की है. मुंबई, वाराणसी, कानपुर, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में आईटी ने करीब 30 ठिकानों पर रेड डाली है. अबू आजमी समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष हैं. जबकि आभा गुप्ता अबू आजमी के करीबी और सपा के महासचिव रहे गणेश गुप्ता की पत्नी है.
आयकर विभाग (IT) ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी की करीबी आभा गणेश गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की है. ये छापेमारी बेनामी संपत्ति और कालेधन से जुडे़ आरोपों को लेकर है. बताया जा रहा है कि मुंबई, वाराणसी, कानपुर, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में 30 से ज्यादा ठिकानों पर आईटी ने ये रेड डाली है.
अबू आजमी समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष हैं. जबकि आभा गुप्ता अबू आजमी के करीबी और सपा के महासचिव रहे गणेश गुप्ता की पत्नी है. गणेश गुप्ता का निधन हो चुका है. आभा गुप्ता की कंपनियों से जुड़े ठिकानों पर भी ये छापेमारी हुई है.
आईटी ने कोलाबा में कमल मेंशन में भी छापेमारी की है. यहां आभा गुप्ता और अबू आजमी का दफ्तर स्थित है. इसके अलावा मुंबई, वाराणसी, कानपुर, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में छापेमारी की गई है. वाराणसी में विनायक निर्माण लिमिटेड कंपनी के परिसर में रेड डाली गई. आरोप है कि आभा गुप्ता द्वारा कंपनी में भारी बेनामी निवेश किया गया है. इसके अलावा विनायक रियल स्टेट ग्रुप भी आईटी के रडार पर है. आईटी ने कोलकाता में हवाला कारोबारियों के यहां छापेमारी की है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










