
सपा को कांग्रेस की कौन सी बात इतनी बुरी लग गई कि सारे एहसान गिनाने लगी?
AajTak
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की तल्खी कम होती नजर नहीं आ रही. सपा ने अब 2009 के चुनाव परिणाम से लेकर दो सीटों तक, कांग्रेस पर समाजवादी एहसान गिना दिए हैं. आखिर सपा को कांग्रेस की कौन सी बात इतनी बुरी लग गई?
लोकसभा चुनाव करीब हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनावी शोर अब ढलान की ओर है लेकिन नहीं थम रही तो लोकसभा सीटों के लिहाज से सबसे बड़े सूबे में दो विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच की तल्खी. अब सपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर कांग्रेस को आड़ेहाथों लिया है.
राजीव राय ने एक्स पोस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मेंशन करते हुए कहा है कि क्या आपके प्रवक्ता को इतना भी नहीं पता कि समाजवादी थाली में छेद नहीं करते. उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी तो बीजेपी को रोकने के लिए अपनी थाली से भी खाना निकाल कर कांग्रेस को कई बार दिए हैं. राजीव राय ने लगे हाथ 2009 में यूपीए सरकार के समर्थन से लेकर 2017 के चुनाव में गठबंधन के दौरान 106 सीटें देने तक के वाकये का जिक्र किया है.
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होता तो 2009 में ही आपकी सरकार गिर गई होती. 2017 में 106 सीटें देने का खामियाजा हम झेले. राजीव राय अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस पर सपा के एहसान गिना गए तो साथ ही तंज भी किया. उन्होंने कहा कि आपके नेताओं को पता होना चाहिए कि यूपी में तो कांग्रेस भूखमरी की कगार पर है. अगर हम आपकी थाली में दाना ना डालें तो दो भी नहीं बचेगा फिर इतना अहंकार किस बात का? इसलिए आप उन्हें हकीकत से रुबरू होकर I.N.D.I.A. गठबंधन की मजबूती के लिए काम करने को कहें.
सपा सचिव के पोस्ट से छिड़ा ट्विटर वॉर
सपा सचिव ने साथ ही ये भी याद दिलाया है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से ही मिलेगा. राजीव राय के इस पोस्ट के बाद अब सपा और कांग्रेस के नेताओं में ट्विटर वॉर छिड़ गया है. राजीव राय के एक्स पोस्ट पर यूथ कांग्रेस यूपी ईस्ट के प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार ने पलटवार करते हुए कहा है कि ज्ञान तो आप कांग्रेस को दे रहे हैं लेकिन आपका अहंकार तो खुद ही गठबंधन की जड़ खोदने में लगा है. उन्होंने 2009 में कांग्रेस के अकेले 21 सीटें जीतने का जिक्र करते हुए कहा कि आज आप भी पांच पर ही हैं.
ये भी पढ़ें- क्या MP में सपा-कांग्रेस की खींचतान INDIA गठबंधन में टूट की शुरुआत है? अखिलेश के गुस्से के पीछे की कहानी

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








