
'सपा के अंदर औरंगजेब की आत्मा...', अबू आजमी के बयान पर क्या बोले UP डिप्टी CM केशव प्रसाद और बृजेश पाठक
AajTak
एसपी नेता अबू आसिम आजमी ने कहा था कि औरंगजेब क्रूर और असहिष्णु शासक नहीं थे बल्कि उन्होंने कई मंदिरें भी बनवाई थी. औरंगजेब के बारे में गलत इतिहास दिखाया जा रहा है.
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी (Abu Asim Azmi) के द्वारा औरंगजेब पर दिए गए बयान के बाद देश में सियासत गर्म होती जा रही है. उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है. केशव प्रसाद ने कहा, "सपा के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है, अखिलेश यादव को माफी मांगकर अबू आजमी पर कार्रवाई करनी चाहिए.
उन्होंने आगे कहा कि देश शिव जी का अपमान किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगा. महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के लोग इसका जवाब देंगे. देश विरोधी जितनी भी ताकतें हैं वो इन्हीं के संरक्षण में पुष्पित पल्लवित होती हैं, इनपर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए. मुगल आक्रांताओं ने देश की संस्कृति को छिन्न-भिन्न करने का काम किया लेकिन भारतीय संस्कृति ने दुनिया को रास्ता दिखाने का काम किया है.
अबू आज़मी के औरंगज़ेब को महिमामंडित करने वाले बयान पर हंगामे के बाद महाराष्ट्र विधानसभा दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई.
अबू आजमी ने क्या कहा था?
एसपी नेता अबू आसिम आजमी ने कहा था कि औरंगजेब क्रूर और असहिष्णु शासक नहीं थे बल्कि उन्होंने कई मंदिरें भी बनवाई थी. औरंगजेब के बारे में गलत इतिहास दिखाया जा रहा है. औरंगजेब ने अगर मंदिर तोड़े तो की मस्जिदें भी तोड़ी थी, इसमें हिंदू-मुस्लिम करने की कोई जरूरत नहीं है.
यह भी पढ़ें: Abu Azmi Aurangzeb controversy: 'औरंगजेब प्रेम' में अबू आजमी के खिलाफ केस, राशिद अल्वी बोले- मंदिरों को पैसे भी दिए

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










