
सनी लियोनी, नोरा फतेही और टाइगर श्रॉफ के नाम पर भी नहीं बिके टिकट, 9 करोड़ लेकर चंपत हुए ठग
AajTak
लखनऊ में तीन ठगों ने 2022 में बॉलीवुड के कलाकारों सनी लियोनी, नोरा फतेही और टाइगर श्रॉफ के नाम पर चैरिटी शो कराने का झांसा देकर 9 करोड़ की ठगी की थी. तभी से तीनों फरार थे. लखनऊ पुलिस ने एसटीएफ की मदद से रविवार को तीनों शातिर ठगों को महाराष्ट्र और गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है.
यूपी एसटीएफ ने फिल्म स्टार और सिंगर्स बुलाकर चैरिटी शो कराने का झांसा देकर लोगों से 9 करोड़ ठगने वाले तीन शातिरों को धर दबोचा है. आरोप है कि इन ठगों ने नवंबर 2022 में लोगों को श्री सुविधा फाउन्डेशन ट्रस्ट के माध्यम से इकाना स्टेडियम लखनऊ में चैरिटी शो कराने का झांसा दिया था. कहा था कि इस शो में फिल्म स्टार सनी लियोनी, नोरा फतेही, टाइगर श्रॉफ, मौनी रॉय, पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और सचित-परम्परा आएंगे.
जानकारी के मुताबिक, तीनों ठगों को पुणे और अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ ने बताया कि इन ठगों के खिलाफ लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी और गोमती नगर विस्तार में मामला दर्ज है. इन ठगों को धर दबोचने के लिए लखनऊ पुलिस ने एसटीएफ से मदद मांगी थी जिसके बाद एसटीएफ और लखनऊ पुलिस ने मिलकर ठगों को गिरफ्तार किया है. अभियुक्तों के पास से तमाम फर्जी डॉक्यूमेंट्स बरामद किए गए हैं.
एसटीएफ की पूछताछ में मास्टर माइंड विराज ने बताया कि 12वीं पास करने के बाद वह कूरियर कम्पनी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में सात साल तक काम किया. साल 1999 से पुष्पक नामक कूरियर की एजेन्सी लेकर अपना खुद का बिजनेस गुजरात में शुरू किया जोकि 2014 तक चला. इसके बाद कूरियर का ही एक और ऑफिस मलाड मुम्बई में खोला जोकि वर्ष 2018 तक चलाया.
वर्ष 2020 में जब कोरोना महामारी आई और लॉकडाउन लगा तो सारा काम बन्द हो गया. विराज ने एसटीएफ को बताया कि 2018 में जब वह कूरियर का काम करता था तो उसने 2 छोटे-छोटे ट्रक खरीदे थे. उस दौरान उसकी मुलाकात समीर शर्मा नामक व्यक्ति से हुई थी जो एपको मोटर कंपनी में काम करता था.
विराज ने पूछताछ में आगे बताया कि लॉकडाउन के बाद 2021 में वह दोबारा समीर शर्मा से मिला और राजधानी लखनऊ में एक हॉस्पिटल चलाने की बात की जिसको सुनकर समीर तैयार हो गया. करोड़ों को ठगी करने वाला विराज बताता है कि इसके बाद वह अस्पताल के लिए जगह ढूंढने के लिए लखनऊ आ गया और कुछ दिन वहीं रुककर अस्पताल के लिए जगह ढूंढने लगा.
इसी बीच लखनऊ में बने इकाना स्टेडियम में एक चैरिटी शो कराने के लिए स्टेडियम के मैनेजर गौरव सिंह से मुलाकात की. स्टेडियम बुकिंग की बात 1 करोड़ में तय हुई. स्टेडियम की बुकिंग फाइनल होने के बाद गौरव सिंह ने विराज और समीर की मुलाकात अमित सिंह नामक व्यक्ति से करवाई, जो चैरिटी शो के लिए स्टार्स की बुकिंग कराता है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








