
सनी लियोनी और मौनी रॉय के नाम होना था हाई प्रोफाइल कॉन्सर्ट, इवेंट कंपनी फरार, 1.5 करोड़ में बुक था स्टेडियम
AajTak
Lucknow News: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एक्टर टाइगर श्रॉफ, सनी लियोनी, मौनी रॉय और सिंगर गुरु रंधावा समेत सचेत-परंपरा टंडन का बड़ा म्यूजिकल कॉन्सर्ट एक दिन पहले अचानक रद्द कर दिया गया. 20 नवंबर यानी आज शाम यह म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित होना था.
UP News: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एक्टर टाइगर श्रॉफ, सनी लियोनी, मौनी रॉय और सिंगर गुरु रंधावा समेत सचेत-परंपरा टंडन का बड़ा म्यूजिकल कॉन्सर्ट एक दिन पहले अचानक रद्द कर दिया गया. 20 नवंबर यानी आज शाम यह म्यूजिकल कॉन्सर्ट आयोजित होना था. इसके लिए 1.5 करोड़ रुपए में इकाना स्टेडियम बुक किया गया था और बतौर एडवांस 11 लाख रुपए भी जमा करवा दिए गए थे. वहीं, दर्शकों को 499 रुपए से लेकर 6 हजार रुपए कीमत तक के टिकट बेच दिए गए थे. पुलिस ने इस मामले में हाई प्रोफाइल कार्यक्रम की इवेंट कंपनी के एक दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
दरअसल, एक हाउस कीपिंग कंपनी के डायरेक्टर रणदीप भाटिया ने शनिवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एक एफआईआर दर्ज करवाई. हालांकि, फरियादी की FIR सीधे पर इकाना के कार्यक्रम से संबंधित नहीं है.
भाटिया का आरोप है कि इकाना स्टेडियम में आयोजित होने वाले हाई प्रोफाइल म्यूजिकल कॉन्सर्ट के आयोजक विराज अरविंद त्रिवेदी के साथ उनकी पत्नी श्वेता त्रिवेदी, बहन जयंती, भाई देरावली, मौलिक और सुविधा फाउंडेशन के डायरेक्टर समीर शर्मा ने उनके साथ धोखाधड़ी की है.
14 लाख रुपए भी ठगे
आरोप है कि विराज अरविंद त्रिवेदी ने रणदीप भाटिया को इस इवेंट के लिए हाउस कीपिंग का काम दिया था. भाटिया से कहा गया था कि इस प्रोग्राम के लिए 110 हाउस कीपर्स आपको मुहैया कराने होंगे. इसी दौरान त्रिवेदी ने भाटिया को बातों में फंसाकर एक सेकेंड हैंड कार दिलाने का भी झांसा दिया. इसके लिए त्रिवेदी ट्रेवल्स एंड कारगो सर्विस के अकाउंट में 14 लाख रुपए भी ट्रांसफर करवा लिए.
किसी भी स्टार को पैसे नहीं दिए

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










