
सनी देओल को बचपन से है ये बीमारी, एक्टर ने खुद कहा- 'लोग मूर्ख समझते थे'
ABP News
Sunny Deol Illness: 'बॉर्डर 2' फेम एक्टर सनी देओल बचपन से ही एक ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके चलते उनका खूब मजाक बनाया जाता रहा है. इस बारे में एक्टर ने खुद ही बताया है.
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का धमाल अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि उनकी अगली फिल्म 'गबरु' की रिलीज डेट सामने आ गई है. 'गबरु' इसी साल 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 'बॉर्डर 2' के कलेक्शन को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'गबरु' भी बॉक्स ऑफिस पर छा सकती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर इतने छाए हुए हैं उन्हें कभी बीमारी की वजह से लोग मूर्ख समझते थे. ये बात खुद सनी देओल ने एक इंटरव्यू में बताई थी.
सनी देओल को क्या बीमारी है?अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिर पर छा जाने वाले सनी देओल को ऐसी बीमारी थी, जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री में उनको लेकर काफी मिसअंडरस्टैडिंग भी हुआ करती थी. एक्टर को लोग डफर समझते थे. दरअसल सनी देओल ने खुद ही बताया था कि वो डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी से जूझ रहे थे. इस बीमारी की वजह से एक्टर को फिल्म के सेट पर भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था.
A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

सास और ननद के साथ ऋषभ रिखिराम का लाइव शो देखने पहुंचीं दीपिका पादुकोण, लोगों ने बांधे तारीफों के पुल
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सितार वादक ऋषण रिखिराम का लाइव कॉन्सर्ट अटेंड किया. इसमें उनके साथ सास अंजु भवनानी और ननद रितिका भवनानी भी साथ नजर आईं.












