
सनकी की हैवानियत: पत्नी का सिर लेकर पहुंचा ससुराल, बेटी की गर्दन काट घर में छोड़ गया
AajTak
Bihar News: मधेपुरा में एक पति ने अपनी पत्नी और बेटी की सिर काटकर हत्या कर दी. पत्नी का कटा सिर लेकर आरोपी अपने ससुराल में घर के नजदीक रख आया. इधर, आरोपी के घर में पत्नी और बेटी का धड़ पड़ा हुआ था, जबकि बेटी का कटा सिर टेबल पर रखा हुआ था. इसके बाद हैवान पति अपने दो बच्चों को लेकर घर से फरार हो गया.
बिहार के मधेपुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक क्रूर पति ने हैवानियत की सारी हदें लांघ दीं. अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया. पत्नी के सिर को ससुराल में जाकर रख आया, जबकि पुत्री के सिर को घर में ही टेबल पर छोड़ अन्य दो बच्चों को लेकर फरार हो गया. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
श्रीनगर थाना इलाके के रामनगर महेश पंचायत की यह घटना है. जानकारी के अनुसार, पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी मु. जिब्राइल ने परिवारिक विवाद को लेकर शुक्रवार की रात पत्नी मुरसुदा खातून और डेढ वर्षीय पुत्री जिया परवीन की हत्या कर दी. दोनों के सिर को धड़ से अलग कर दिया. हैवान ने अपनी बेटी के सिर को घर में ही टेबल पर रख दिया जबकि पत्नी के कटे हुए सिर को लेकर भर्राही इलाके में मछभखड़ा गांव स्थित अपने ससुराल पहुंच गया. वहां पत्नी के घर से 200 मीटर की दूरी पर बनी एक पुलिया पर सिर को रखकर वह फरार हो गया. अपने साथ वह अन्य दो बच्चों को लेकर भागा है.
कटा सिर देख मचा हड़कंप शनिवार को अहले सुबह जब गांव की सड़क पुल पर लोगों ने महिला का कटा हुआ सिर रखा देखा तो हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. भीड़ के बीच ही मृतका के पिता ने सिर देखा तो उसे अपनी पुत्री के सिर होने का संदेह हुआ. लोगों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस बछभखड़ा गांव पहुंची और तहकीकात में लग गई. कटे हुए सिर के नीचे एक पर्ची भी मिली, जिस पर कुछ लिखा हुआ था. पुलिस ने पर्ची के साथ सिर को कब्जे में ले लिया.
मां गिरफ्तार और बाप फरार इस वारदात के बारे में जानकारी लगते ही थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ आरोपी जिब्राइल के घर पहुंचे. जहां देखा कि घर में महिला का धड़ पड़ा हुआ है. यही नहीं, एक कोने में मासूम बच्ची के सिर और धड़ अलग अलग पड़े हुए थे. पुलिस ने मौके से आरोपी की मां नजीदा खातून को गिरफ्तार कर लिया, तो वहीं हत्यारे का पिता शेख विदेशी वहां से भाग गया. हत्यारे ने ससुराल पक्ष के लोगों के व्हाट्सएप पर मर्डर का वीडियो और धमकी भरे शब्दों की रिकॉर्डिंग भी भेजी थी.
दो बच्चों की बरामदगी को लेकर हंगामा
इस दिल दहला देने वाली घटना को लेकर गुस्साए लोगों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और शवों के पंचनामा कराने से रोकते रहे. लोग मृतका के गायब दो बच्चों की बरामदगी की मांग कर रहे थे. पुलिस हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर चुकी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










