
सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार के नहीं मिले कोई सबूत, PWD हायरिंग केस में CBI ने दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट
AajTak
सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत मिली है. साल 2018 में पीडब्ल्यूडी में क्रिएटिव टीम की नियुक्ति में भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ी सीबीआई जांच में कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली है. अदालत ने कहा कि जांच में कोई आपराधिक गतिविधि या सरकार को नुकसान साबित नहीं हुआ. आम आदमी पार्टी ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है.
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन को सोमवार को एक बड़ी राहत मिली. स्पेशल कोर्ट ने उनके खिलाफ सीबीआई द्वारा दर्ज 2018 के एक केस में क्लोज़र रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है. यह मामला पीडब्ल्यूडी विभाग में क्रिएटिव टीम की नियुक्ति में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा था. स्पेशल जज दिग विनय सिंह ने कहा कि जांच एजेंसी को इतने लंबे समय में कोई भी आपराधिक गतिविधि या सरकार को नुकसान का कोई सबूत नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई का कोई मकसद नहीं रह जाता.
यह केस सीबीआई ने 28 मई 2018 को एलजी ऑफिस से मिले रेफरेंस के आधार पर दर्ज किया था. आरोप था कि पीडब्ल्यूडी के तहत क्रिएटिव टीम की नियुक्ति के लिए एक प्राइवेट कंपनी को फायदा पहुंचाने के मकसद से टेंडर की शर्तों में बदलाव किया गया. एफआईआर दर्ज किए जाने के अगले ही दिन, यानी 29 मई 2018 को सीबीआई ने जांच शुरू की. हालांकि चार साल बाद एजेंसी ने कोर्ट में क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें कहा गया कि "कोई आर्थिक लाभ, साजिश या भ्रष्टाचार का प्रमाण नहीं मिला."
सीबीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि पीडब्ल्यूडी में शहरी नियोजन और ग्राफिक डिजाइन जैसे स्पेशलाइज्ड कामों के लिए पर्याप्त स्टाफ नहीं था. ऐसे में आउटसोर्सिंग एजेंसी से प्रोफेशनल्स की नियुक्ति करना एक सामान्य प्रक्रिया थी. चयन की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई और ओपन एडवर्टाइजमेंट और इंटरव्यू के जरिए उम्मीदवारों को चुना गया. चयन समिति में सीपीडब्ल्यूडी, डीएमआरसी और हुडको के सदस्य शामिल थे.
जांच में भ्रष्टाचार साबित नहीं हुआ- कोर्ट
केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि चयनित उम्मीदवार योग्य थे और कुछ ने बाद में बेहतर नौकरियां भी हासिल कीं, जिससे यह साबित होता है कि किसी को कोई अनुचित लाभ नहीं हुआ. क्रिएटिव टीम को शुरू में बारापुला प्रोजेक्ट से फंडिंग दी जा रही थी, लेकिन बाद में उसे मोहल्ला क्लीनिक योजना से जोड़ दिया गया, जो पूरी तरह से जीएनसीटीडी द्वारा फंडेड थी. कोर्ट ने कहा कि जांच में कोई गड़बड़ी या भ्रष्ट आचरण साबित नहीं हुआ. इसलिए केस को आगे बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है.
'मेरे बच्चों के बैग तक चेक किए गए थे', बोले सत्येंद्र जैन

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







