
'सत्ता के नशे में बीजेपी दबा रही लोगों की आवाज', लद्दाख हिंसा पर केजरीवाल का केंद्र सरकार पर वार
AajTak
लेह में 'शांतिपूर्ण बंद' हिंसा में बदल गया, जिसमें चार की मौत और 70 से ज़्यादा लोग घायल हुए. पुलिस ने 50 लोगों को गिरफ्तार किया. प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी दफ्तर और वाहनों में आग लगा दी. सोनम वांगचुक ने शांति की अपील की, जबकि केजरीवाल और वाम दलों ने केंद्र सरकार को घेरा.
लेह में बुधवार को एक 'शांतिपूर्ण बंद' के हिंसक झड़पों में बदल जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 40 सुरक्षाकर्मियों सहित 70 से ज़्यादा लोग घायल हो गए. पुलिस ने अब तक विरोध प्रदर्शनों के सिलसिले में 50 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह हिंसा राज्य के दर्जे और छठी अनुसूची में शामिल किए जाने सहित संवैधानिक सुरक्षा उपायों की बढ़ती मांग के बीच भड़की.
हिंसा भड़कने के बाद आगजनी की भी खबरें सामने आई हैं. बीजेपी दफ्तर को आग के हवाले कर दिया गया. जैसे ही वाहनों और बीजेपी कार्यालय में आग लगी, राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गईं.
वामपंथी दलों ने आग के लिए मोदी सरकार को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराया, जबकि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने शांति की अपील करते हुए अपनी 15 दिन पुरानी भूख हड़ताल खत्म कर दी है.
'लद्दाख का साथ देना चाहिए...'
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त की है. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, "आज लद्दाख में जो हो रहा है, वो बेहद चिंताजनक है. हर सच्चे देशभक्त को लद्दाख के लोगों का साथ देना चाहिए. हमने अंग्रेज़ों से इसलिए आज़ादी थोड़ी ली थी कि जनता अंग्रेज़ों की बजाय बीजेपी की गुलाम बन जाए."
उन्होंने आगे कहा कि भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद जैसे क्रांतिकारियों ने लोकतंत्र के लिए अपना बलिदान दिया था, जिससे हर भारतीय को अपनी खुद की सरकार चुनने का अधिकार मिले. लेकिन आज बीजेपी सत्ता के नशे में चूर होकर एक के बाद एक राज्यों को केंद्र शासित प्रदेश बना रही है, संविधान द्वारा दिए गए अधिकार छीन रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










