
सड़क हादसे और ट्रैफिक जाम पर तुरंत होगा एक्शन, गुजरात पुलिस ने शुरू की हेल्पलाइन
AajTak
गुजरात पुलिस ने हेल्पलाइन जारी की है. इस हेल्पलाइन की मदद से सड़क हादसों और ट्रैफिक जाम से संबंधित समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा. साथ ही पुलिस ने एक विशेष एप्लीकेशन भी जारी किया है, जिसमें 'सिटीजन फर्स्ट' विशेष सुविधा जोड़ी गई है. एप्लीकेशन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति मोबाइल से फोटो खींचकर पुलिस को समस्या बता सकता है.
गुजरात पुलिस ने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष हेल्पलाइन सेवा 18002331122 शुरू की है. नई हेल्पलाइन पर एक फोन कॉल से राज्य के किसी भी कोने में सड़क दुर्घटना की घटना, ट्रैफिक जाम की समस्या या यातायात संबंधी किसी अन्य समस्या की सूचना दी जा सकेगी. जिसे तत्काल संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों से सूचित कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा.
यातायात संबंधी इस हेल्पलाइन के अलावा गुजरात पुलिस ने लोगों के लिए तीन अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं. जिसमें वेबसाइट, ईमेल आईडी और स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक विशेष एप्लीकेशन सेवाओं की सुविधा लागू की है. डेडिकेटेड 'हेल्पलाइन-18002331122' पर कॉल आते ही संबंधित जिले के पुलिस अधिकारी को समस्या के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाएगा.
'एप्लीकेशन में होगी सिटीजन फर्स्ट की सुविधा'
वहीं, ट्रैफिक जाम या सड़क दुर्घटना से संबंधित कोई भी व्यक्ति एप्लिकेशन के माध्यम से शिकायत कर सके. इसके लिए एप्लिकेशन में 'सिटीजन फर्स्ट' में एक विशेष सुविधा जोड़ी गई है. एप्लीकेशन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति मोबाइल से फोटो खींचकर पुलिस को समस्या बता सकता है, जिसके लोकेशन के आधार पर पुलिस रियल टाइम मॉनिटरिंग कर उस समस्या का समाधान करेगी.
साथ ही यदि किसी भी नागरिक को राज्य के किसी भी इलाके में सड़क दुर्घटना या ट्रैफिक जाम से संबंधित कोई परेशानी आती है तो कोई भी व्यक्ति उस जगह की फोटो लेकर वेबसाइट 'https://gujhome.gujarat.gov.in/portal' पर अपलोड कर सकता है. समस्या किस स्थान पर है इसकी जानकारी दे सकते हैं.
इसके अलावा कोई भी व्यक्ति ईमेल के जरिए ट्रैफिक जाम से संबंधी परेशानी की जानकारी ईमेल आईडी 'trafficgrievance@gujarat.gov.in' पर भी दे सकता है. ईमेल पर प्राप्त शिकायत के संबंध में भी समस्या के समाधान हेतु कार्रवाई की जाएगी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



